Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भूपेंद्र पटेल और पाटिल राजभवन पहुंचे, राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया

गुजरात विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद आज कमलम में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई. उसके बाद भूपेंद्र पटेल राज्यपाल से सरकार बनाने का दावा पेश करने राजभवन पहुंचे हैं.

गुजरात विधानसभा के नेता के चुनाव को लेकर आज शनिवार को प्रदेश कार्यालय कमलम में भाजपा सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें भाजपा आलाकमान ने राजनाथ सिंह, अर्जुन मुंडा, येदियुरप्पा समेत 3 नेताओं को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था. उनकी मौजूदगी में विधायक दल की बैठक हुई. जिसमें भूपेंद्र पटेल को विधायक दल का नेता चुना गया. इसके बाद भूपेंद्र पटेल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल राजभवन पहुंचे. जहां वे सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

आज कमलम में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई जिसमें भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव पारित किया गया था. विधायक दल की बैठक के लिए भाजपा के विजयी विधायक कमलम पहुंचे. जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. कनू देसाई ने पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे पूर्णेश मोदी, शंकर चौधरी, मनीषाबेन वकिल और रमन पाटकर ने समर्थन दिया. इस प्रकार भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया.

गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत के साथ सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बीजेपी को 156, कांग्रेस को 17, आम आदमी पार्टी को 5 और अन्य को 4 सीटें मिली हैं. 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है. इस जीत के बाद बीजेपी ने नई सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. अब नए मंत्रिमंडल में कौन होगा इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

Related posts

देश में आज बढ़े कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 7554 मामले, 223 की मौत

Live Bharat Times

यूपी ने सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू की

Live Bharat Times

आम जनता के लिए खुला राष्ट्रपति भवन, जानिए टिकट, समय और अन्य जानकार

Admin

Leave a Comment