Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

किसान का बेटा एशियन घुड़सवारी गेम्स ट्रायल में क्वालीफाई।

भोपाल मध्य प्रदेश।

एशियन गेम्स के लिए मध्यप्रदेश घुड़सवारी अकादमी के राजू सिंह पहले राउंड में क्वालीफाई करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। किसान के बेटे राजू अब जयपुर और फिर बेंगलुरु में दूसरे और तीसरे राउंड के ट्रायल में हिस्सा लेंगे। अगर वह वहां भी क्वालीफाई हो जाते हैं, तो राजू एशियन गेम्स में खेलने वाले मध्यप्रदेश अकादमी के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।राजू ने बताया कि सबसे ज्यादा ख्याल घोड़ी या घोड़े का रखना होता है। हैंडलर से लेकर उसके खाने-पीने में ही महीने में कम से कम 60 हजार रुपए खर्च हो जाते हैं। अकादमी और कोच के कारण ही वे आज इस मुकाम पर पहुंच पाए हैं। घुड़सवारी खेल बहुत टफ और मंहगा खेल है।मूलत: भिंड के किसान के बेटे राजू ने बताया कि उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की है। अकादमी में कोच ने काफी सपोर्ट किया और ज्यादा एडवांस कोचिंग के लिए बाहर भी भेजा। आयरलैंड की घोड़ी है। एक साल पहले ही बुलाई गई। यह उनके कोच की निजी घोड़ी है। उन्होंने उसे दी है। यह छह साल की है। इस उम्र में कोई भी घोड़ी या घोड़ा इस तरह के इवेंट में हिस्सा नहीं ले पाता है, उनसे उनकी घोड़ी में काफी आत्मविश्वास है। यह अपने खेल से राइडर को भी काफी विश्वास देती है। वह हर खेल में अच्छा करता है।भोपाल के विशनखेड़ी स्थिति मध्यप्रदेश घुड़सवारी अकादमी में यह चैंपियनशिप 12 दिसंबर से 25 दिसंबर तक मैच आयोजित होंगे। इस दौरान टूर्नामेंट के 13 दिसंबर से रात 8 बजे प्रारंभिक शो जंपिंग का फाइनल खेला जाएगा। उसके बाद ही मैडल दिए जाएंगे।

Related posts

फरीदाबाद: देश में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम कर रही है ‘भारत जोड़ो यात्रा’: ललित नागर

Admin

GT vs SRH फैंटेसी 11 गाइड: हार्दिक पांड्या ने 6 पारियों में बनाए 295 रन, जम्मू एक्सप्रेस उमरान ने लिए 10 विकेट

Live Bharat Times

IND Vs AUS 3rd Test: जीत की हैट्रिक लगाने के लिए उतरेगा भारत

Live Bharat Times

Leave a Comment