Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

जिन सिनेमाघरों में लगे शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ उसे जला दो: अयोध्या के महंत

अयोध्या के महंत राजू दास ने शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का बहिष्कार करने की अपील की है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि मैं दर्शकों से अपील करता हूं कि वे उन थिएटरों को जला दें जिनमें पठान फिल्में दिखाई जाए। राजू दास ने बॉलीवुड और शाहरुख खान पर लगातार सनातन धर्म का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है। अयोध्या के महंत राजू दास ने कहा कि बॉलीवुड और हॉलीवुड लगातार सनातन धर्म का मजाक उड़ाने की कोशिश कर रहे हैं कि कैसे हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया जाए। पठान फिल्म में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनकर संतों और देश के रंग का अपमान किया है।

राजू दास ने कहा कि शाहरुख खान लगातार सनातन धर्म का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या फिल्म में बिकनी को भगवा रखने और न्यूड परफॉर्म करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए यह काम किया गया है। राजू दास ने कहा कि इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा, मैं दर्शकों से अपील करता हूं कि फिल्म का बहिष्कार करें और जहां भी फिल्म दिखाई जाए उन थिएटर को आग लगा दें।

नरोत्तम मिश्रा भी दे चुके हैं चेतावनी
नरोत्तम मिश्रा इन दिनों पठान फिल्म के गाने बेशर्म रंग में दीपिका पादुकोण की ‘केसरी बिकिनी’ पर भड़के हुए हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा- पठान फिल्म के गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक हैं। वेशभूषा बेहद आपत्तिजनक है और गाने को दूषित मानसिकता के साथ शूट किया गया है। गीत के दृश्य और वेशभूषा में सुधार किया जाना चाहिए, अन्यथा फिल्म को विचार करना होगा कि मध्य प्रदेश में इसकी अनुमति है या नहीं।

दीपिका की ड्रेस के भगवा रंग पर हुआ विवाद?
पठान की बेशर्म रंग गाने के एक सीन में दीपिका ने भगवा बिकनी पहना है। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने दीपिका की बिकिनी और उनके रिवीलिंग कपड़ों के भगवा रंग पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि यह भगवा रंग है और पठान फिल्म में इसका अपमान किया गया है। पठान में भगवा का अपमान भारत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related posts

सेंसेक्स 377 अंक बढ़कर 60663 पर बंद हुआ, अडानी समूह के शेयरों में तेजी

Admin

मोगा के एक मुस्कुराहट NGO की ओर से बाल्मीकि कोलोनी पर भगवान बाल्मीकि जी के प्रगट दिवस पर लगाया गया फ्री मेडिकल कैंप

Live Bharat Times

जयेशभाई जोरदार: नाम है जयश भाई और जोर-शोर से है काम, जानिए कब रिलीज हो रही है रणवीर सिंह की फिल्म

Live Bharat Times

Leave a Comment