Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

एमपी के सीहोर में आयोजित ‘प्रेम सुंदर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट’ में सीएम शिवराज सिंह के साथ पूर्व क्रिकेटर व सांसद गौतम सम्मलित हुए।

सीहोर मध्य प्रदेश।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पत्नी श्रीमती साधना सिंह और बेटे श्री कार्तिकेय सिंह चौहान के साथ मैदान का भ्रमण कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। सीएम श्री चौहान ने मैदान में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा आज मैं सबसे पहले अपनी मां के चरणों में प्रणाम करता हूं, यह उसी मां के संस्कार हैं, जिसके कारण मैं रेहटी, बुधनी और नसरूल्लागंज का नाम ऊंचा कर सका। मैं पिता जी के चरणों में प्रणाम करता हूं, जिन्होंने सदैव यही प्रयास किया कि मेरी पढ़ाई में कोई बाधा न आए। बुधनी, रेहटी और नसरुल्लागंज से ऐसे खिलाड़ी निकलें जो पूरे देश में धूम मचा दें, इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पढ़ाई के साथ खेलों के आयोजन होंगे। विधायक और सीएम कप के माध्यम से कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, क्रिकेट का आयोजन किया जाएगा। मेरी बेटियां भी प्रतियोगिताओं में शामिल होंगी। मैं श्री गौतम गंभीर जी से निवेदन कर रहा हूं। हम अपने बच्चों को क्रिकेट की कोचिंग देना चाहते हैं ताकि हमारे खिलाड़ी और बेहतर बन सकें। हम आपके साथ मिलकर इस पर विचार-विमर्श करेंगे। मेरे बेटा-बेटियों, मैं आपको आज वचन देता हूं कि आपकी मेहनत से आपका एडमिशन मेडिकल, इंजीनियरिंग, आईआईटी, आईआईएम में होता है तो फीस माता-पिता नहीं, सरकार भरेगी। प्रदेश में एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। कोचिंग के माध्यम से भर्ती की तैयारी भी कराई जाएगी। जो बेटा-बेटी अपना काम-धंधा शुरू करना चाहते हैं। अपना छोटा उद्योग लगाना चाहते हैं, उन्हें मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत ₹1 लाख से लेकर 50 लाख तक का लोन दिलाया जाएगा। लोन की गारंटी सरकारी लेगी।

Related posts

आज से खेलें इंडिया यूथ गेम्स: गृह मंत्री अमित शाह करेंगे लॉन्च; 25 खेल, 8500 खिलाड़ी, 1866 पदक, 5 स्थानीय खेल भी होंगे

Live Bharat Times

जया बच्चन ने नातिन नव्या को दी बोल्ड सलाह, बिना शादी के मां बनने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता

Admin

हरदोई : अखिलेश के काफिले में हादसा, 6 गाड़ियां आपस में टकराई, चार लोग गंभीर रूप से घायल

Admin

Leave a Comment