Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रैन बसेरों का संचालन कोरोना गाइडलाइन्स के हिसाब से होगा : योगी आदित्यनाथ

चीन में कोरोना के लगातार बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी सचेत हो गयी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी किये हैं जिसमे उन्होंने खासतौर से प्रदेश के कमजोर, निराश्रित और बेसहारा लोगो को ध्यान में रखा है। मुख्यमंत्री के द्वारा जारी निर्देश में उन्होंने ऐसे लोगों को बढ़ती ठंड और शीतलहर के साथ कोरोना से बचाने के लिए कोरोना गाइडलाइंस के अनुसार रैन बसेरों का संचालन करने को कहा है। मुख्यमंत्री द्वार जारी निर्देश में साफ़ रूप से कहा गया है कि रैन बसेरों में उचित साफ-सफाई के साथ साथ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन भी निश्चित तौर पर  किया जाए। प्रदेश भर के रैन बसेरों रोजाना नियम के साथ सेनेटाइजेशन किया जाए और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी विशेष रूप से रखा जाए। गौरतलब है की चीन में कोरोना  संक्रमण के नए मामले रोजाना सामने आ रहे हैं और यही कारण है की उत्तर प्रदेश सरकार किसी प्रकार का खतरा ना उठाते हुए कोरोना संक्रमण के मामले में समय रहते सावधान हो गयी है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय निदेशालय की डायरेक्टर नेहा शर्मा द्वारा प्रदेश भर के समस्त नगर आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। जारी दिशानिर्देशों में प्रदेश के समस्त रैन बसेरो में कोविड प्रोटोकॉल के पालन को विशेष रूप से अनिवार्य बताया गया है।अधिकारीयों को इस बात का स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि रैन बसेरों में रोजाना नियम के साथ सेनेटाइजेशन की प्रक्रिया करी जाए और कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का भी सख्ती के साथ पालन किया जाए। निर्देशों का पालन करते हुए प्रत्येक निकाय में चल रहे रैन बसेरों का सम्पूर्ण  विवरण निदेशालय के गूगल लिंक पर प्रतिदिन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रत्येक जिलों में चल रहे समस्त रैन बसेरों में हो रही व्यवस्थाओं की निगरानी राज्य स्तर पर हो सके।

Related posts

आरआरबी एनटीपीसी छात्र विरोध : पटना में सुबह सड़क पर उतरे छात्र, टायर जलाकर किया सड़क जाम….

Live Bharat Times

गुजरात एटीएस ने बदांयू से युवक को उठाया, प्रधानमंत्री को मेल से मिली जान से मारने की धमकी

Live Bharat Times

‘रेलवे’ में नौकरी, मोटी तनख्वाह, काम: ट्रेन गिनते, कोट-पैंट पहन दिल्ली स्टेशन पर ड्यूटी देते रहे और फिर होश खो बैठे

Admin

Leave a Comment