Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Vicky Kaushal के साथ इकोनॉमी क्लास में ट्रेवल कर रही थीं Katrina Kaif, फैंस को आया तरस; कहा- सलमान के साथ…

कैटरीना कैफ (katrina kaif) और विक्की कौशल (vicky kaushal) पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे. इसके बाद से दोनों का नाम बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स की लिस्ट में शामिल हो गया. पावर कपल को जब भी साथ में देखा जाता है तो फैंस उनपर खूब प्यार लुटाते हैं. लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. हाल ही में, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (vicky kaushal) को इकोनॉमी क्लास में ट्रेवल करते हुए देखा गया. अब इसके लिए कई सोशल मीडिया यूजर्स कैटरीना को ट्रोल कर रहे हैं. हालांकि, बहुत से लोगों को कपल का डाउन-टू-अर्थ नेचर बेहद पसंद आया.
कैटरीना कैफ के फैन क्लब पेज पर एक वीडियो में कैटरीना को विक्की के साथ इकोनॉमी क्लास में ट्रेवल करते देखा जा सकता है. वीडियो में एक्ट्रेस ने ब्लैक हुडी और टोपी पहनी थी जिसमें वो काफी कूल लग रही थीं. इसके अलावा कैटरीना ने अपना चेहरा मैचिंग मास्क से ढका हुआ था. बगल में बैठे विक्की भी ओवरसाइज स्वेटशर्ट में काफी हैंडसम लग रहे थे. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग कैटरीना को ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘सलमान भाई के साथ रहतीं तो प्राइवेट जेट में ट्रेवल करतीं’. एक और ने लिखा- ‘प्लेन के अंदर काला चश्मा कौन लगाता है’.
वहीं, बात करें कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की हाल ही में विक्की की फिल्म ‘गोविंदा नाम मेंरा’ (Govinda Naam Mera) डिज्न प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है. इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने लीड रोल प्ले किया है. इसके अलावा जल्द ही विक्की ‘सैम बहादुर’, ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ और ‘ऊधम सिंह’ जैसी कई शानदार फिल्मों में भी नजर आएंगे. वहीं, कैटरीना कैफ सलमान खान (Salman Khan) के साथ उनकी मचअवेटिड मूवी ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) में दिखाई देंगी.

Related posts

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी तापसी पन्नू की फिल्म ‘शाबाश मिठू’, मेकर्स ने शेयर किया पोस्टर

Live Bharat Times

अब कंफर्म रेलवे टिकट की तारीख ऑनलाइन बदलें बिना चार्ज

Live Bharat Times

जनवरी में भारत में कोरोना की चौथी लहर का खतरा: देश के लिए अगले 40 दिन मुश्किल,

Admin

Leave a Comment