Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

20 साल की टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने किया सुसाइड, को-स्टार शीजान खान गिरफ्तार

अलीबाबा दास्तान-ए-काबुल फेम एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने सुसाइड कर लिया है। आत्महत्या का प्रयास करने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक्ट्रेस की उम्र महज 20 साल बताई जा रही है। 20 साल की उम्र में उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। बता दें कि उन्होंने टीवी पर कई शोज किए हैं। वीर पुत्र – महाराणा प्रताप के बाद उन्होंने चक्रवर्ती अशोक सम्राट के साथ इंटरनेट वाला लव जैसे कई शो में काम किया है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक तुनिषा शर्मा ने टीवी सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मौत मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से इसकी जांच करेगी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस उस दौरान सेट पर मौजूद सभी लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मौत मामले में वालिव पुलिस ने एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के को-स्टार शीजान खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

तुनिषा शर्मा ने टीवी सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस मामले को लेकर मुबंई एसीपी चंद्रकांत जाधव ने कहा कि तुनिषा शर्मा ने एक टीवी सीरियल के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद उसकी मां ने शिकायत दर्ज कराई। हम आगे की जांच कर रहे हैं।

Related posts

वाराणसी : काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि में नहीं होंगे वीआईपी दर्शन

Admin

KBC 13 के मंच पर नजर आएंगी बॉलीवुड की पहली स्टंटवुमन रेशमा पठान, कर देंगी हेमा मालिनी

Live Bharat Times

‘डॉक्टर जी’ रिलीज़ डेट: इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी आयुष्मान खुराना और रकुलप्रीत की ‘डॉक्टर जी’

Live Bharat Times

Leave a Comment