Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

चेहरे की जिद्दी झाइयों से पाना है छुटकारा तो रात में सोने से पहले जरूर लगाएं ये Oil

धूप से स्किन डैमेज, एजिंग साइन्स, जेनेटिक्स प्रॉब्लम्स, हार्मोन और स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स के कारण चेहरे पर झाइयां होने लगती हैं। खासकर महिलाओं की त्वचा पर यह समस्या आम होती है। स्किन पर मेलानिन नामक पोषक तत्व जमा होने के कारण भी यह समस्या हो सकती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन आप सिर्फ इस एक तेल के जरिए त्वचा के समस्या से राहत सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में…

झाइयों से राहत पाने के लिए आप बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बादाम के तेल में विटामिन-ई के कैप्सूल लगा सकते हैं। शोध के अनुसार, विटामिन-ई पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करता है। एक कटोरी में बादाम का तेल डालें। इसमें विटामिन-ई का कैप्सूल डालें। दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। हफ्ते में 2-3 बार आप इस नुस्खे का इस्तेमाल करके झाइयों की समस्या से राहत पा सकते हैं।
इसके अलावा ये नुस्खे भी करेंगे काम आसान
आप झाइयां हटाने के लिए बादाम के तेल के अलावा भी कुछ नुस्खे इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरे का रस आप चेहरे पर लगा सकते हैं। खीरे के रस को स्किन पर लगाएं। 5-10 मिनट के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें।
आलू लगाएं
आलू का रस भी आप स्किन पर लगा सकते हैं। इसके लिए आलू को अच्छे से घिस लें। इसके बाद निचौड़ें और कॉटन पर लगाकर झाइयों पर लगाएं। 10-15 मिनट के लिए आप झाइयों पर इसे लगाएं। तय समय के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें।
पपीता
आप पपीते का इस्तेमाल करके झाइयों से राहत पा सकते हैं। पपीते का गूदा ले और त्वचा पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करें। 10-15 मिनट के बाद स्किन को सादे पानी से धो लें।
पानी पिएं
इसके अलावा आप ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। इससे आपकी स्किन एक्सफोलिएट होगी और त्वचा को अच्छी मात्रा में हाइड्रेशन मिलेगी। झाइयों और दाग-धब्बे की समस्या से भी आप राहत पा सकते हैं।

Related posts

World No Tobacco Day : हर साल हो रही 6 लाख करोड़ सिगरेट, एक सिगरेट में 600 जहर; हर साल 8 मिलियन लोग मरते हैं

Live Bharat Times

केरल में नोरोवायरस से संक्रमित दो बच्चे: मध्याह्न भोजन से फैले वायरस से स्वास्थ्य मंत्रालय भी सतर्क; जानें लक्षण, बचने के उपाय

Live Bharat Times

Daily Running Benefits: शरीर से अतिरिक्त चर्बी और वजन घटाने में दौड़ है कारगर

Live Bharat Times

Leave a Comment