Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
दुनियाब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में 4 डिग्री पहुंचा पारा, उत्तर भारत में ठंड ने बढ़ा दी सिहरन , पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

दिल्ली में 4 डिग्री पहुंचा पारा, उत्तर भारत में ठंड ने बढ़ा दी सिहरन , पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

Weather Forecast: राजधानी दिल्ली में अब पहले से ज्यादा ठंड बढ़ गई है. लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी है. आज यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है.

मौसम विभाग (IMD) ने नॉर्थ इंडियन स्टेट्स में अगले पांच दिनों के लिए कोहरे की चेतावनी जारी की है. अगले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में घने से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है. आईएमडी ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है. साथ ही दिल्ली में आज से और ज्यादा ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है.
राजधानी में अगले 24 घंटों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. दिल्ली में रविवार यानी क्रिसमस के दिन इस सर्दी का सबसे कम तापमान वाला दिन रिकॉर्ड किया गया. 16.2 डिग्री सेल्सियस उच्च तापमान दर्ज और 5.3 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ 18 दिसंबर 2020 के बाद 25 दिसंबर 2022 सबसे ठंडा दिन रहा. दिल्ली में अब पहले से ज्यादा ठंड बढ़ गई है. लोगों को यहां ठिठुरन महसूस होने लगी है.
दिल्ली में कम हुई विजिबिलिटी
दिल्ली में आज 26 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री आंका गया है वहीं, अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. दिल्ली और एनसीआर में फिलहाल गहरा कोहरा बना हुआ है. पालम और सफदरजंग पर सौ मीटर की विजिबिलिटी आंकी गई है. दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में विजिबिलिटी इससे भी कम जा सकती है.
शीत लहर और ठंड की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम और त्रिपुरा में भी सुबह के समय घना कोहरा बना हुआ है. आईएमडी ने कई क्षेत्रों में शीत लहर और ठंडे दिन की चेतावनी जताई है. उत्तर रेलवे ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में घने कोहरे के कारण दिल्ली जाने वाली 14 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. वहीं, ठंड के बीच कई दक्षिण राज्यों में बारिश का अनुमान लगाया गया है.

Related posts

दमण ज़िला क्रिकेट प्रीमीयर लीग में स्पोर्टी 11 ने अपना पहेला लीग मैच 5 विकेट से जीता 

Live Bharat Times

भारत को तीन साल में विश्व चैंपियन शतरंज खिलाड़ी मिलने की संभावना! ;विश्वनाथन आनंद की राय

Live Bharat Times

जदयू उम्मीदवार जाति संतुलन: नीतीश का ‘Mandal 2.0’ और सामाजिक न्याय का मास्टरस्ट्रोक

Live Bharat Times

Leave a Comment