Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

मुख्यमंत्री योगी ने करी कोरोना की स्थति की समीक्षा और दिए अधिकारीयों को निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेश में कोरोना की वर्तमान स्थति की समीक्षा करते हुए अफसरों को निर्देश दिया कि कोविड की बदलती परिस्थितियों पर सूक्ष्मता से नजर रखी जाए। इसके अलावा पिछले दिनों मॉक ड्रिल के दौरान जो भी कमियां मिली हैं, उनमें तत्काल सुधार किया जाए। कोविड काल के दौरान सरकार ने प्रदेश के हर जिले में आईसीयू स्थापित किये हैं, उन्हें क्रियाशील रखा जाए। साथ ही साथ हर आईसीयू में एनेस्थेटिक और अन्य स्पेशलिस्ट चिकित्सकों और टेक्नीशियन की उपलब्धता हो। आक्सीजन प्लांट पर तीन टेक्नीशियन तैनात होने चाहिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग या फिर चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जितने भी अस्पताल संचालित किये जा रहे हैं उन सभी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, चिकित्सकीय उपकरणों की क्रियाशीलता, पैरामेडिकल स्टाफ की समुचित उपलब्धता की गहनता से परख कर ली जाए। इस बात का ध्यान रखा जाए की कहीं भी किसी भी प्रकार की कमी न हो। इसके अलावा अस्पतालों द्वारा अपने स्तर पर भी मॉक ड्रिल किया जाए।

सीएम योगी ने अफसरों को निर्देश दिया कि पिछले कोविड काल के दो-ढाई वर्ष की अवधि में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में अस्थायी तौर पर कार्मिकों की तैनाती की गई थी। कोविड काल में अपने प्राणों की परवाह न करते हुए इनके द्वारा किया गया दायित्व निर्वहन प्रेरणास्पद है और सेवाभावना सराहनीय है। इन कार्मिकों की इस सेवावधि की भविष्य में होने वाली नियुक्तियों में गणना की जाए। ऐसे कार्मिकों को वरीयता दी जाए। इस संबंध में स्पष्ट नियमावली तैयार की जाए।

उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों में बढ़ते कोविड-19 के संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश की स्थिति सामान्य है। दिसंबर माह में 09 लाख 06 हजार से अधिक टेस्ट किए गए, जिसमें 103 केस की पुष्टि हुई। इस अवधि में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.01% दर्ज की गई। वर्तमान में प्रदेश में कुल 49 एक्टिव केस हैं। विगत 24 घंटों में 42 हजार से अधिक टेस्ट किए गए। यह समय सतर्क और सावधान रहने का है।

Related posts

पठानकोट पुलिस ने त्योहारों के चलते पंजाब जम्मू कश्मीर पर बड़ाई गई सुरक्षा

Live Bharat Times

5G Service: जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर में सबसे पहले शुरु होगी 5जी सर्विस, जानिए कब..!!

Live Bharat Times

चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर, जारी हुआ नोटिफिकेशन

Live Bharat Times

Leave a Comment