Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

रालोद करेगी भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत, जयंत चौधरी ने किया ट्वीट

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा आज उत्तर प्रदेश में शुरू हो चुकी है। शाम होते होते यात्रा जाटलैंड कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पहुंच जाएगी। इससे पहले की यात्रा बागपत पहुंचे राष्ट्रिय लोक दल ने एक बड़ी घोसणा कर दी है। रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी खुद भले ही यात्रा में शामिल ना  हो रहे हों, लेकिन उन्होंने पार्टी के विधायकों और पदाधिकारियों को भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है की यदि कोई पदाधिकारी या कार्यकर्ता स्वयं अपनी मर्जी  से यात्रा में शामिल होना चाहता है, तो वह शामिल हो सकता है। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने बताया की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन सभी जगह जहाँ जहाँ से यात्रा निकल रही है उन जगहों के विधायकों और  पदाधिकारियों को संदेश दिया है कि वह अपने यहां भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करें।

राष्ट्रिय अध्यक्ष की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद रालोद  पार्टी के बागपत और शामली के विधायकों के साथ ही अन्य पदाधिकारी भी जगह-जगह पर यात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत करेंगे। इसके अलावा अगर कोई अपनी इच्छा से यात्रा में शामिल होना चाहता है तो वह उसमें शामिल हो सकता है।रालोद की तरफ से यात्रा में शामिल होने को लेकर किसी तरह की पाबंदी नहीं है। बागपत के जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने बताया कि उनको मंगलवार दोपहर बाद बताया गया है कि भारत जोड़ो यात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया जाए। जिसके बाद चार जगहों काठा, राष्ट्र वंदना चौक, गुफा वाले मंदिर, बड़ौत को स्वागत के लिए तय किया गया है। इन सभी जगहों पर अलग-अलग नेता खड़े रहकर यात्रा का स्वागत करेंगे।

दूसरी तरफ रालोद सुप्रीमो और सांसद चौ जयंत सिंह ने भारत जोडो यात्रा की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के संस्कार से जुडकर उत्तर प्रदेश में भी चल रहा ये अभियान सार्थक हो और एक सूत्र में लोगों को जोडते रहें। रालोद सुप्रीमो चौ. जयंत सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल से भेजे गए संदेश में कहा कि, तप कर ही धरती से बनी ईंट छू लेती हैं आकाश।

Related posts

फिर बढ़ा कोरोना का खतरा: दिल्ली में लगातार दूसरे दिन 500 से ज्यादा केस, नोएडा-गाजियाबाद के 25 से ज्यादा स्कूलों में मिले केस

Live Bharat Times

जो किसान सब्सिडी पर स्मार्ट सीडर लेना चाहते हैं वे 15 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं

Live Bharat Times

इरफान खान की आखिरी फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Live Bharat Times

Leave a Comment