Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

देर रात जाह्नवी कपूर के साथ कार में कौन था? कैमरे की फ्लैश लाइट जलते ही चेहरा…

बॉलीवुड स्टार्स को पार्टी करने के लिए बस एक बहाना चाहिए होता है चाहे कोई भी मौका हो। हाल ही में अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने मुंबई के खार स्थित अपने घर पर एक ग्रैंड पार्टी रखी थी। इसमें रिया ने पूरे कपूर परिवार को इनवाइट किया था। इसके साथ ही कुछ और करीबियों को भी बुलाया था। देर रात हुई इस पार्टी में शामिल होने के बाद जाह्नवी कपूर रिया कपूर के घर से निकलती नजर आईं। इस फोटो और वीडियो में जाह्नवी कपूर कार में आगे की तरफ बैठी नजर आ रही हैं। लेकिन जैसे ही कैमरे की फ्लैश लाइट जाह्नवी के चेहरे पर पड़ी तो वह अपने हाथों से अपना चेहरा छुपाने लगीं। उनके साथ एक शख्स भी नजर आया, जिसका नाम पहले उनके साथ सुर्खियों में था।

कैमरे देखते ही छिपाया चेहरा
तस्वीरों में जाह्नवी कपूर फुल स्लीव जैकेट पहने नजर आ रही हैं। अभिनेत्री को आगे की सीट पर बैठे हुए देखा गया और कैमरे की रोशनी उनके चेहरे पर पड़ते ही उन्होंने जल्दी से अपना चेहरा अपने हाथों से ढक लिया। जाह्नवी को ऐसा करते देख पैपराजी ने कहा- ‘मॉम, अपना हाथ हटाओ’। लेकिन एक्ट्रेस ने अपना चेहरा ढक रखा था।

आखिर वहां कौन था?
इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर के बगल में बैठा शख्स कार चलाता नजर आ रहा है। इस शख्स ने ब्लैक कलर की शर्ट पहनी हुई थी। जाह्नवी लगातार इस शख्स से बात कर रही थीं। दरअसल, यह शख्स कोई और नहीं बल्कि शिखर पहाड़िया है। जाह्नवी कपूर के साथ उनके अफेयर के चर्चे जोर-शोर से चल रहे हैं। हालांकि जाह्नवी को पहले भी कई बार शिखर के साथ पार्टी करते हुए देखा गया था, लेकिन रिलेशनशिप की खबरों ने जोर तब पकड़ा जब जाह्नवी शिखर के साथ एक फैमिली पार्टी में पहुंचीं।

ये सितारे भी हुए पार्टी में शामिल
अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने मुंबई के खार स्थित अपने आलिशान घर में पार्टी का आयोजन किया था। इसमें सोनम कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर के अलावा मोहित मारवाह भी पहुंचे। इन सभी सितारों की पार्टी से निकलते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Related posts

अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ बर्थडे वेकेशन पर निकले हैं।

Live Bharat Times

74 साल की हुईं जया बच्चन: 15 साल में बनी एक्ट्रेस, अमिताभ से एक शर्त पर शादी और 17 साल फिल्मों से दूर रहीं, फिर राजनीति में आया कदम

Live Bharat Times

ट्विटर में कुछ ऐसे हो रहा है कर्मचारियों का प्रमोशन, ऐसा आइडिया शायद ही सुना होगा!

Live Bharat Times