Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
राजनीति

यूपी में मकर संक्रांति के बाद बदले जाएंगे भाजपा के प्रभारी

उत्तर प्रदेश भाजपा में आने वाली मकर सक्रांति के बाद बड़ा परिवर्तन हो सकता है प्रदेश भाजपा को नए प्रभारी मिल सकते हैं। आने वाली 16 से 17 जनवरी के बीच  दिल्ली में होने वाली भारतीय जनता पार्टी  की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के बाद जनवरी महीने के अंत या फिर फरवरी माह के दूसरे सप्ताह तक उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी की घोषणा की जाएगी।भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों  की बैठक के बाद भाजपा की राष्ट्रीय टीम में संगठनात्मक बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं । ऐसा कयास लगाया जा रहा है की राष्ट्रिय टीम में जहाँ कुछ नए लोगों को जगह मिलेगी वहीँ कुछ पदाधिकारियों को मोदी सरकार में भी जगह मिल सकती है। इससे पहले पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह को वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश प्रभारी बनाया गया था था। राधा मोहन सिंह के  प्रभारी रहते भारतीय जनता पार्टी  ने पंचायत और विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी ।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार आने वाले लोकसभा चुनाव को  मद्देनजर रखते हुए प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य वर्ष 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए यूपी में मिशन 75 को पूरा करना है। ऐसे में लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी द्वारा  किसी तेज  तर्रार राष्ट्रीय महासचिव या उपाध्यक्ष को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कुछ दिनों पहले लखनऊ दौरे पर आए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने भी प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों से बातचीत में इसका संकेत दिया है। 16 जनवरी को होने वाली राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह दिल्ली जाएंगे। 17 जनवरी को होने वाली महामंत्री संगठनों की बैठक में भी धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे।

Related posts

जल जीवन मिशन : योगी ने कहा लापरवाही स्वीकार नहीं, गड़बड़ी करी तो होगी कड़ी कार्रवाही

Live Bharat Times

आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज में कमिश्नरेट सिस्टम पर लगी मुहर

Admin

बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने बोला कि ” राहुल गांधी का अहंकार बहुत बड़ा और समझ बहुत छोटी है” जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Live Bharat Times

Leave a Comment