Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

दिल्ली में शीतलहर की वजह से 15 जनवरी तक स्कूले रहेंगे बंध

दिल्ली में शीतलहर की वजह से 15 जनवरी तक स्कूल बंध रहेगी। स्मॉग और ठंड की वजह से स्कूलें भी बंध रखने का फैसला लिया गया है। सर्कुलर जारी कर यह जानकारी दी है। दिल्ली में शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने निजी स्कूलों में भी 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। दिल्ली में निजी स्कूल आज यानी 9 जनवरी से शीतकालीन अवकाश के बाद खुलने वाले थे। अब निजी स्कूल भी 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने एक सर्कुलर जारी कर यह जानकारी दी है।

दिल्ली के स्कूल बंद शीतलहर को देखते हुए दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि अब सरकारी स्कूलों की तरह निजी स्कूल भी 15 जनवरी तक बंद रहेंगे।  निजी स्कूलों की छुट्टियां भी सात दिन और बढ़ा दी गई हैं। दिल्ली में सरकारी स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी तक बंद हैं।

दिल्ली में रविवार के बाद सोमवार को कोहरे और ठंड का वढी है। दिल्ली में आज सोमवार को शीतलहर का प्रकोप जारी है। शहर के मुख्य केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दो साल में जनवरी का सबसे कम तापमान है। शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार द्वारा जारी एक आदेश में  पिछले कुछ समय से लगातार शीतलहर को देखते हुए 15 जनवरी, 2023 तक बंद रखने की सलाह दी गई है।

Related posts

SBI की ये सुविधा के जरिये आपके एक कॉल पर घर पहुंचेगा 20 हजार रुपए तक का कैश, जानिए कैसे

Live Bharat Times

कश्मीर में गुप्कर ने पाक आतंकवादियों के लिए “रेड कार्पेट” बिछाया: अमित शाह

Live Bharat Times

तेजस लड़ाकू विमान को मजबूत करने की दिशा में भारत का नया कदम, फ्रांस से हैमर मिसाइलों का ऑर्डर

Live Bharat Times