Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

फिल्म आरआरआर के हाथ लगी एक और कामयाबी, मिला बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म का अवॉर्ड

एसएस राजामौली की आरआरआर रिलीज के बाद नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस फिल्म ने वो किया है जो आज तक शायद ही किसी और फिल्म ने किया हो। आरआरआर ने पूरी दुनिया में भारत का नाम ऊंचा किया है। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर की दुनिया में चर्चा हो रही है। साउथ की इस फिल्म ने एक बार फिर वैश्विक पटल पर भारत का नाम रोशन किया है।

गोल्डन ग्लोब जीतने के बाद राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने एक नया अवॉर्ड अपने नाम किया है। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड जीता है। इस खबर के सामने आने के बाद स्टार्स से लेकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस बात की जानकारी खुद क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा की गई है।

आरआरआर ने इन फिल्मों को पछाड़ा

क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स ने ट्वीट किया, आरआरआर के कलाकारों और क्रू सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड जीता। इसके साथ ही उन्होंने आरआरआर का पोस्टर भी शेयर किया है। आरआरआर के साथ-साथ ‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’, ‘अर्जेंटीना 1985’, ‘बार्डो’, ‘फाल्स क्रॉनिकल ऑफ ए हैंडफुल ऑफ ट्रुथ्स’, ‘क्लोज’ और ‘डिसीजन टू लीव’ जैसी फिल्में भी इस श्रेणी में शामिल थीं।

लेकिन आरआरआर ने सभी को मात देकर यह खिताब अपने नाम कर लिया है। इतना ही नहीं क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड्स के ट्विटर हैंडल पर एसएस राजामौली का एक वीडियो भी शेयर किया गया है। वीडियो में डायरेक्टर ट्रॉफी पकड़े नजर आ रहे हैं। राजामौली के चेहरे पर मुस्कान साफ ​​देखी जा सकती है। वहीं दूसरी ओर यह पुरस्कार पूरे भारत के लिए एक बड़े सम्मान की बात है।

Related posts

देहरादून : चार धाम यात्रा के दौरान मिलेगा फुल मोबाइल नेटवर्क, बनेंगे वाई फाई जोन

Live Bharat Times

अगर आप भी अपनी त्वचा को ग्लोइंड बनाना चाहते हैं तो इन चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें

Live Bharat Times

राजस्थान: जयपुर से धरा गया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का शूटर, हत्या के केस में 3 महिने से पीछे पड़ी थी सीकर पुलिस

Live Bharat Times