Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, इन शर्तों के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘पठान’ फिल्म

हाल ही में रिलीज हुए ‘पठान’ के ट्रेलर ने सभी को चौंका दिया था। फिल्म में सभी का लुक चौंकाने वाला था। दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान से लेकर जॉन अब्राहम तक अलग-अलग लुक में नजर आए। कुल मिलाकर ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था। अब फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर एक अपडेट सामने आ रहा है। पठान को एक शर्त के साथ ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। इसको लेकर कोर्ट ने गाइडलाइंस जारी की है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने पठान में कुछ बदलाव करने का आदेश दिया और कहा कि फिल्म में बदलाव किया जाना चाहिए ताकि दृष्टिबाधित लोग भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म का लुत्फ उठा सकें। बदलाव करने के बाद हाईकोर्ट ने फिर से सीबीएफसी से सर्टिफिकेट लेने को कहा है।

कोर्ट ने मेकर्स को 20 फरवरी तक रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। सीबीएफसी को 10 मार्च तक फैसला लेने को कहा गया है। हालांकि, कोर्ट ने थिएट्रिकल रिलीज को लेकर कोई आदेश नहीं दिया है।

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर पठान का ट्रेलर 3 भाषाओं में रिलीज किया गया है। हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल शामिल हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा है। फैंस को शाहरुख और दीपिका की जोड़ी एक बार फिर देखने को मिलेगी। फिल्म बेशर्म रंग और झूमे जो पठान गाना पहले से हिट हो गए हैं। फिल्म का ट्रेलर एक्शन से भरपूर है। जॉन अब्राहम, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का एक साथ आना धमाकेदार होने वाला है।

Related posts

रजनीकांत: दादा बने रजनीकांत; बेटी सौंदर्य ने दिया बेटे को जन्म

Live Bharat Times

अगर आप भी दाल-चावल खाने के शौकीन हैं तो आइए और जानिए दाल-चावल खाने के फायदे

Live Bharat Times

किसानों के लिए खुशखबरी! 1 लाख इलेक्ट्रिक कृषि पंपों को सोलराइज करेगी सरकार

Live Bharat Times