Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
general newsब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून: जमीनों को धोके से बेचने के आरोप में कांग्रेस नेता के बेटे समेत 6 पर गैंगस्टर

उत्तराखंड के देहरादून के राजपुर पुलिस द्वारा एक कांग्रेस नेता के बेटे के साथ साथ 5 अन्य लोगो पर भी गैंगस्टर के तहत कार्यवाही करी गयी है। सभी 6 लोगो के खिलाफ राजपुर थाने में कुल चार केस दर्ज है। इन सभी लोगो पर आरोप है की इन्होने धोखाधड़ी कर सारे लोगो को जमीने बेचीं हैं। प्रदीप गर्ग नामक व्यक्ति को इस गैंग का लीडर बताया जा रहा है जो की राजपुर रोड का रहने वाला है। पुलिस ने इन सभी लोगो की सम्पत्तियों का आकलन करना शुरू कर दिया है। राजपुर थाने में प्रदीप कुमार, अनिल कुमार गर्ग निवासी राजपुर रोड, प्रेम सिंह पयाल निवासी सिलकोटी, सुरेश नेगी निवासी सरोना, रामकिशोर बहुगुणा और अश्विनी बहुगुणा के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी लोगो में से एक अश्विनी बहुगुणा के पिता कांग्रेसी नेता हैं और उत्तराखंड कांग्रेस में कई  महत्वपूर्ण राजनीतिक पदों पर रह चुके हैं। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने इन सभी लोगो के बारे में बात करते हुए बताया कि इस गैंग का लीडर प्रदीप गर्ग है। इन सभी लोगों ने कई व्यक्तियों को धोखे में रखकर विवादित संपत्तियों को बेचकर अवैध रूप से धन कमाया है। इनके खिलाफ राजपुर थाने में पहले से भी चार मुदकमे दर्ज हैं। अब पुलिस द्वारा इनकी संपत्तियों का आकलन किया जा रहा है। ताकि, संपत्तियों के जब्तीकरण की कार्रवाई की जा सके।

Related posts

नियमित रूप से इन 3 फलों का सेवन करेगा ऐंठन से राहत, जानिए अन्य फायदा के बारे में

Live Bharat Times

जब ऋतिक रोशन सार्वजनिक रूप से अपने प्रशंसक के पैर छुए

Live Bharat Times

कभी घूमे हैं सीक्रेट हिल स्टेशन, देहरादून के पास ही है मौजूद

Live Bharat Times