Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की 28 को भीलवाड़ा में दौरा प्रस्तावित, भाजपा ने शुरू की तैयारियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 जनवरी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां  और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भीलवाड़ा में तैयारियों को लेकर बैठक ली।

. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 28 जनवरी को भगवान श्री देवनारायण के प्राकट्य स्थल भीलवाड़ा जिले के मालासेरी डूंगरी में कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां और केंद्रीय मंत्री अर्जुराम मेघवाल ने भीलवाड़ा जिले के प्रवास पर भीलवाड़ा भाजपा जिला कार्यालय पर प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को लेकर चर्चा की
सतीश पूनियां जी ने कहा कि,
हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम सबके आराध्य भगवान श्री देवनारायण जी के प्राकट्य स्थल भीलवाड़ा जिले के मालासेरी डूंगरी में 28 जनवरी को पधार रहे हैं, जिसको लेकर पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता और आमजन उत्साहित हैं
प्रधानमंत्री  का आगमन ऐतिहासिक हो, इसके लिए भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर आज भीलवाड़ा में केंद्रीय मंत्री  अर्जुनराम मेघवाल जी के साथ भाजपा के प्रमुख जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की।

Related posts

IND Vs AUS : दिल्ली टेस्ट जीत कर टीम इंडिया की नजर नंबर 1 के ताज पर

Admin

अयोध्या में पीएम ने रामलला के दर्शन और पूजा अर्चना के बाद सम्बोधन में ये बड़ी बाते कही

Live Bharat Times

केरल में पहले मंकीपॉक्स मामले की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिशानिर्देश जारी किए

Live Bharat Times