Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों में त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय के विकास देखा है: प्रधानमंत्री मोदी

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में त्रिपुरा और मणिपुर ने प्रगति और विकास देखा है, उन्होंने कहा कि मेघालय के लोगों ने विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि, मणिपुर पिछले कुछ वर्षों के दौरान कई मामलों में प्रगति कर रहा है, कामना करता हूं कि मणिपुर के लोगों की आकांक्षाएं जल्दी पूरी हों और राज्य भारत के विकास पथ को मजबूत करता रहे। त्रिपुरा के बारे में पीएम ने कहा कि, पिछले पांच साल त्रिपुरा के विकास पथ के लिए उल्लेखनीय रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि से लेकर उद्योग, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक राज्य में बड़ा परिवर्तन देखा गया है।

वहीं मेघालय राज्य दिवस पर ट्वीट करते हुए मोदी ने कहा, “यह राज्य अपनी जीवंत संस्कृति, विशेष रूप से संगीत, कला और खेलों के प्रति जुनून के लिए जाना जाता है। मेघालय के लोगों ने विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मैं आने वाले वर्षों में मेघालय की निरंतर प्रगति की कामना करता हूं।” आपको बता दें कि, त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के लिए विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। त्रिपुरा में 16 फरवरी और नगालैंड-मेघालय में 27 फरवरी को एक-एक चरण में मतदान होगा। जबकि नतीजे 2 मार्च को सुनाए जाएंगे।

Related posts

ब्रिटिश प्रधान मंत्री की भारत यात्रा लाइव: अहमदाबाद पहुंचे बोरिस जॉनसन; शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे, कल करेंगे पीएम मोदी के साथ शिखर बैठक

Live Bharat Times

भोपाल में कुछ लोगों ने स्ट्रीट डॉग को बेहरमी से पिटा, पशु प्रेमी ने बचाया पुलिस में की शिकायत।

Live Bharat Times

मां भुवनेश्वरी के दर्शन करना चाहते हैं, उत्तराखंड में यहाँ स्थित है प्रसिद्द मंदिर

Live Bharat Times

Leave a Comment