Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

महाराष्ट्र: सेना का सिपाही बताकर वीवीआईपी क्षेत्र में घुसा शख्स, क्या पीएम मोदी पर हमले की थी योजना?

मुंबई में पीएम मोदी की रैली हुई थी। जिसे लेकर मुंबई पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार को मुंबई पुलिस ने एक 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने सेना की गार्ड्स रेजिमेंट का खुद को सिपाही बताया था और उच्च सुरक्षा वाले वीवीआईपी क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास किया था। यह घटना पीएम मोदी के रैली स्थल पर पहुंचने से 90 मिनट पहले हुई थी।

आरोपी को 24 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा

मीडिया अहेवाल के अनुसार, विज्ञान स्नातक रामेश्वर मिश्रा के रूप में आरोपी की पहचान हुई है। जिसे मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने दोपहर करीब 3 बजे संदेह के आधार पर रोका। बताया जा रहा है कि, मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 171, 465, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को आरोपी को बांद्रा की एक अदालत में पेश किया गया और 24 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

पीएम मोदीने मुंबई में कई विकास प्रोजक्ट का उद्घाटन, शिलान्यास किया

इससे पहले 19 जनवरी को पीएम मोदी ने मुंबई में कई विकास प्रोजेक्ट का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया था. मुंबई में करीब 38,800 करोड़ रुपये
की परियोजनाओं का पीएम ने उद्घाटन और शिलान्यास किया था। मुंबई में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के प्रयास में, प्रधानमंत्री ने 20वें हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना का उद्घाटन किया।

Related posts

रोजाना रात को खाएं इलायची, इससे मिलेंगे आपको अनेक लाभ

Admin

पंकज त्रिपाठी ने अटल बिहारी वाजपेयी का अद्भुत अवतार अपनाया, पहचानना भी मुश्किल

Live Bharat Times

बारिश के साथ जगी दिल्ली, कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, लेकिन एक और गर्म दिन की उम्मीद

Live Bharat Times

Leave a Comment