Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

जिला कलेक्टर आयुष ओक की उपस्थिति में रक्त दाताओं के हाथों से किरण हॉस्पिटल के फेस टू का अनावरण किया गया, 350 बेड बढ़ाया गया, अब कुल 900 बेड के अत्याधुनिक हॉस्पिटल बनी, राज्य में निजी अस्पतालो में सबसे

हेल्थ रिपोर्टर। सूरत

जिला कलेक्टर आयुष ओक की उपस्थिति में रक्तदाताओं के हाथो से किरण हॉस्पिटल के फेस 2 का अनावरण किया गया है। फेस 2 में 350 बेड बढ़ाए गए है और अब कुल 900 बेड की अत्याधुनिक हॉस्पिटल बन गई है। कतारगाम सुमुल डेहरी रोड से पाटीदार आरोग्य ट्रस्ट संचालित किरण मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में के फेस टू के अंतर्गत 3:30 सौ बेड बढ़ाए गए हैं और कुल 972 यूनिक सुविधा हॉस्पिटल मरीजों की सेवा में कार्यरत हो चुकी है। जिला कलेक्टर आयुष ओक की उपस्थिति में रक्तदाताओं के हाथों से अनावरण किया गया। इसके साथ ही सूरत किंकीरण हॉस्पिटल ने निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी अस्पतालो में स्थान हासिल किया है।
इस मौके पर कलेक्टर आयुष ओक ने बताया कि हेल्थ केयर और शिक्षा क्षेत्र में वाइब्रेंट विकास हो यह बहुत जरूरी है। पिछले 10 सालों में सूरत का डायमंड, टैक्सटाइल, सॉफ्टवेयर, ज्वैलरी, लैब ग्राउन, एप्रल गारमेंट सहित के हर एक क्षेत्र में विकास हुआ है। साथ ही साथ सूरत में मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में भी बड़ा मौका है। वही पद्मश्री मथुर बाई सवानी ने बताया कि मरीजों के इलाज में डॉक्टर अपना संपूर्ण योगदान दे रहे हैं उसका किरण हॉस्पिटल एक जीता जागता उदाहरण है। दक्षिण गुजरात के कोई भी हॉस्पिटल में भर्ती जरूरतमंद मरीजों को रोज का 300 बोतल खून निशुल्क मिलेगा। भारत सरकार के आयुष्मान कार्ड अंतर्गत किरण हॉस्पिटल में 75000 से अधिक मरीजों ने बिना मूल्य इलाज का लाभ लिया है। दुनिया के सबसे महंगा अत्याधुनिक मेडिकल साधन किरण अस्पताल में उपलब्ध है। इसके साथ ही तमाम प्रकार के बोन मेरो, हाथ का ट्रांसप्लांट, किडनी, लीवर सहित का ट्रांसप्लांट यहां होते हैं।
किरण हॉस्पिटल के फेस 2 का 350 से अधिक बेड का अनावरण रक्तदाता प्रफुल्ल भाई भजियावाला, मेहुल भाई सोरठिया, पंकज भाई पुनेटकर, विलास बेन पटेल, मणीबेन राणा, काजलबेन सावलिया के हाथों किया गया।

Related posts

स्वस्थ बाल चाहते हैं तो नारियल के तेल में इन चीजों को मिला लें, कुछ ही दिनों में जादुई असर दिखने लगेगा।

Live Bharat Times

7 पोषक तत्व जिनकी आपको आवश्यकता है: वे आपके शरीर को जीवित रखते हैं

Live Bharat Times

सर्दी में रैशेज-खुजली से रहते हैं परेशान तो एक बार अजमाएं ये देसी नुस्खे

Admin

Leave a Comment