Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच कैटरीना कैफ ने शेयर किया खास पोस्ट, यूजर्स दे रहे हैं बधाई

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को एक साल हो गया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार यह अफवाह उड़ रही है कि अभिनेत्री गर्भवती है और बेबी बंप को छिपाने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में एक्ट्रेस की कई फोटोज वायरल हो चुकी हैं। अब कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गुड न्यूज शेयर की है। कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक शानदार फोट शेयर किया है।

कैटरीना ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की। उससे पहले आप कुछ और सोच लें, कटरीना की ये खुशी उनके बढ़ते फॉलोअर्स की वजह से है। कैटरीना के इंस्टाग्राम पर 70.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसी बीच कैटरीना ने खुशी में एक फोटो शेयर की है। इसमें वह हाथ से 7 बना रही हैं। इस फोटो के साथ कैटरीना ने लिखा, ‘तुम्हें देख रही हूं…70 मिलियन #instafamily’।

लोग बधाई दे रहे हैं
सोशल मीडिया पर कैटरीना की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस उनकी नई फोटो का इंतजार करते रहते है। सोशल फैमिली के लिए वह अक्सर नई-नई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। फैन्स ने कैटरीना को बधाई देना शुरू कर दिया है क्योंकि 70 मिलियन की वजह से वह खुश हैं। बधाई देने के साथ ही किसी ने कैटरीना को ‘स्वीट’ तो किसी ने ‘क्यूट’ कहकर उनको बधाई दी है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की चर्चा चल रही थी। लेकिन हर बार यह सिर्फ अफवाह साबित होती है। अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म क्रिसमस और टाइगर 3 में नजर आएंगी। क्रिसमस में वह विजय सेतुपति के साथ और टाइगर 3 में सलमान खान के साथ नजर आएंगी।

Related posts

अनिल कपूर की वेलकम के 15 साल पूरे! यहां जाने कि मजनू भाई क्यों पसंदीदा हैं

Admin

छवि मित्तल ने बच्चों को कैसे बताया ब्रेस्ट कैंसर का निदान।

Live Bharat Times

एक्ट्रेस रेखा ने की थी छोटे सिरे शुरुआत, अब हैं इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन

Live Bharat Times

Leave a Comment