Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बरेली :मौर्य के बयान के पीछे अखिलेश का हाथ: मौलाना शहाबुद्दीन

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की प्रसिद्द दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कहा कि रामचरितमानस पर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और चंद्रशेखर के विवादित बयानों से भारत का मुसलमान सहमति नहीं  रखता है। उन्होंने कहा की किसी भी धर्म की किसी भी धार्मिक किताबों पर टीका टिप्पणी या आलोचना को जायज नहीं माना जा सकता  है। कुरान शरीफ में कहा गया है कि किसी भी धार्मिक चीजों की आलोचना नहीं करना चाहिए। इस्लाम के अनुयाई इस बात पर मुकम्मल तरीके से अमल करते हैं।

मौलाना ने कहा कि रामचरितमानस करोड़ों लोगों की आस्था और अकीदत की पुस्तक है। इसकी आलोचना करना किसी भी तरह से दुरुस्त नहीं है। समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव अगर ये समझते हैं कि इस तरह के गलत और ऊल जलूल बयानों से उत्तर प्रदेश के मुसलमान खुश होंगे तो ये उनकी गलतफहमी है। उनको अपनी गलतफहमी दिमाग से निकाल देनी चाहिए।

शहाबुद्दीन रज़वी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से सवाल पूछने के अंदाज़ में कहा की आपने अपने नेता को इस मजहबी किताब की तौहीन करने की इजाजत क्यों दी। अगर इजाजत नहीं दी है तो मुलाकात के दौरान दंडित  क्यों नहीं किया? हम ये समझते हैं कि रामचरितमानस पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के पीछे अखिलेश यादव का हाथ है। अगर नहीं तो खुलकर सामने आएं और स्वामी प्रसाद मौर्या से बयान वापस करायें।मौलाना शहाबुद्दीन ने आशंका जताते हुए आगे कहा कि हमें  अंदेशा है कि कहीं आगे चलकर भविष्य में इस्लाम की मउकद्दस किताब पर सपा के नेता टीका टिप्पणी न करने लगे, अगर ऐसी कोई सुरत-ए-हाल पैदा होती है तो अखिलेश यादव क्या करेंगे। हमारी अखिलेश यादव से गुजारिश है कि वो स्वामी प्रसाद मौर्या से बयान वापस कराएं और देश से माफी मांगें।

Related posts

राजस्थान में पहली बार एक शहर से दूसरे शहर शहर में हुए ऑर्गन ट्रांसपोर्ट*

Live Bharat Times

दिल्ली: अनुराग ठाकुर ने प्रदर्शनकारी पहलवानों से ‘कानून व्यवस्था में विश्वास’ रखने का आग्रह किया

Live Bharat Times

देर रात तक जागने से आपके शरीर को हो सकते हैं बहुत से नुकसान, जाने विस्तार से

Live Bharat Times

Leave a Comment