Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

महाराष्ट्र: शर्मसार हुई इंसानियत, 35 वर्षीय शख्स ने 6 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में मुंबई पुलिस ने 35 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक घर में 6 साल की बच्ची को अकेला देख आरोपी अपने घर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बच्ची अपने घर रोते हुए गई और परिवार को आपबीती सुनाई। यह घटना मानखुर्द थाना क्षेत्र की है।

6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का पता मां को चलते ही मां ने नजदीकी थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी तुरंत कार्यवाही करते हुए भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हाल इस मामले की कार्यवाही चल रही है। बता दें के इससे पहले 27 जनवरी को महाराष्ट्र के ठाणे में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया था। 30 जनवरी को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

20 माह की बच्ची के साथ रेप

इससे पहले 20 जनवरी को सेन्ट्रल मुंबई के वर्ली इलाके में एक 35 वर्षीय शख्स ने मात्र 20 माह की मासूम बच्ची के साथे दुष्कर्म किया था। पुलिस अधिकारी ने बताया के बच्ची के माता-पिता कि शिकायत और जांच के आधार पर पीड़ित परिवार के पड़ोसी ने दुष्कर्म किया का खुलासा हुआ था। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts

यूपी में सरकार बनाने की कवायद तेज, 20 मार्च को लखनऊ पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह और रघुवर दास, राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे!

Live Bharat Times

देश के किसी भी उच्च न्यायालय में कोई महिला मुख्य न्यायाधीश नहीं: सरकार ने संसद से कहा

Live Bharat Times

झुंझुनू – भारी बारिश कम कारण बाजरा मूंग आदि फसलो को नुकसान

Live Bharat Times

Leave a Comment