Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Deepti Naval B’day: प्रकाश झा की थी पत्नी,लगा था सेक्स रैकेट में शामिल होने का आरोप

बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा दीप्ति नवल आज 03 फरवरी को अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। 80 और 90 के दशक में फ़िल्मी दुनिया में दीप्ति नवल के नाम का डंका बजता था और वो अपनी फिल्मों और किरदारों के माध्यम से दर्शकों के बीच में लगातार मशहूर होती जा रही थीं। दीप्ती नवल की चर्चा हमे एक्ट्रेस के अलग एक्टिंग स्टाइल को लेकर हुई। हालांकि दीप्ति नवल का बॉलीवुड में जितना बड़ा कद था उतने ही बड़े विवाद भी उनके साथ जुड़ते रहे। यहाँ तक की ‘चश्मे बद्दूर’ फेम इस अदाकारा पर सेक्स रैकेट चलाने तक का आरोप लगा, जिसके चलते उनका करियर तक खतरे में पड़ा गया था। आज दीप्ति नवल के जन्मदिन पर जानिये उनसे जुडी ऐसी ही कुछ दिलचस्प बाते।

दीप्ति नवल का जन्म 3 फरवरी, 1952 को भारत के अमृतसर शहर में हुआ था। अभिनेत्री होने के साथ-साथ दीप्ति एक गीतकार, फोटोग्राफर और पेंटर भी हैं।  दीप्ति ने अपने करियर की शुरुआत साल 1978 में आई फिल्म ‘जूनून’ से की थी। जिसमे उन्होंने अपनी सादगी और अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया और फिर एक के बाद एक उन्होंने कई फिल्मों से अपने फैंस का मनोरंजन किया। दीप्ति अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में  बनी रहती थीं। साल 1985 में दीप्ति ने जाने-माने डायरेक्टर प्रकाश झा के साथ शादी करी और उसके बाद उन दोनों ने एक बेटी को गोद लिया जिसका नाम उन्होंने दिशा रखा।

साल 2005 आते आते दीप्ति और प्रकाश का तलाक हो गया, फिर इसके बाद दीप्ति का नाम नाना पाटेकर और प्रदीप वर्मा सहित कई अन्य अभिनेताओं के साथ जोड़ा गया। दीप्ति की ज़िन्दगी का सबसे मुश्किल वक़्त उस समय आया जब एक्ट्रेस पर सेक्स रैकेट में शामिल होने का आरोप लगा था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैंने एक फ्लैट खरीदा था जब लोगों में अपार्टमेंट खरीदने की हिम्मत नहीं थी। मैं वहां कई पार्टियां करती थी और पत्रकार अक्सर मिलने आते थे।’दीप्ति ने आगे कहा, ‘मेरी गलती सिर्फ इतनी थी कि मैं बिल्डिंग के लोगों से मिलती-जुलती नहीं थी।’दीप्ति ज्यादातर कला या हल्की-फुल्की फिल्मों का हिस्सा रही हैं। उनकी गिनती शबाना आजमी, स्मिता पाटिल जैसी अभिनेत्रियों की श्रेणी में होती है।

Related posts

टाटा मोटर्स ईवी कारोबार में हिस्सेदारी बेचकर एक अरब डॉलर जुटाएगी

Live Bharat Times

सीकर – तेज रफ़्तार का कहर , ले गयी मासूम की जिन्दगी

Live Bharat Times

TMKOC : दयाबेन को है गले का कैंसर ? जानिए दिशा वकानी के बारे में उनके भाई ने क्या कहा

Live Bharat Times

Leave a Comment