Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
general newsब्रेकिंग न्यूज़

दूसरे गुरु शाह सतनाम के जन्म दिवस पर अनुयायियों ने चलाया सफाई अभियान

दूसरे गुरु शाह सतनाम के जन्म दिवस पर अनुयायियों ने चलाया सफाई अभियान।

(अलवर):- डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी महाराज के 104 वे जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर डेरा सच्चा सौदा के संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां के सानिध्य में अनुयायियों ने शनिवार को राजस्थान में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया और कोने-कोने गंदगी निकाली। वही अलवर शहर के विजय नगर, दशहरा मैदान के पास भी डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने सफाई अभियान चलाया। इसके बाद अब जिलों के लोगों का भी फर्ज बनता है कि वे इस स्वच्छता को बरकरार रखें। वही कार्यक्रम में उपस्थित हुए शहर विधायक संजय शर्मा ने भी झाड़ू लगाकर अभियान शुरू किया। शहर विधायक संजय शर्मा ने बताया कि 05 वर्ष पहले डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह अलवर आए थे।और नंगली सर्किल से सफाई अभियान शुरू किया था। सफाई कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस धरा को साफ-सुथरा रखना एक महान सेवा है। सफाई के साथ एकत्रित किए गए कूड़े व गंदगी के ढेरों को भी अनुयायियों ने प्रशासन के साथ मिलकर डंपिंग स्टेशनों तक पहुंचाया। इसके अलावा सेवादारों ने लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया।

Related posts

बसंत पंचमी 25 जनवरी को है या 26 को, जाने सही तिथि और मुहूर्त

Admin

कानपुर : हेमराज मार्किट अग्निकांड पर अखिलेश ने सरकार को घेरा, डिप्टी सीएम बोले राजनीतिकरण ना करे

Live Bharat Times

क्या डरी हुई हैं एक्ट्रेस? सलमान पर लगाया मारपीट का आरोप, फिर पोस्ट किया डिलीट

Live Bharat Times

Leave a Comment