Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

महाराष्ट्र: पुणे-नासिक हाईवे पर बड़ा हादसा, 17 महिलाओं को वैन ने कुचला, 3 की मौके पर ही मौत, 14 घायल

महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाईवे पर दिल दहला देनेवाला हादसा होने की खबर सामने आई है। यहां, एक वैन ने 17 महिलाओं को कुचल दिया, जिसमें 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 14 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। सभी घायल महिलाओं को चंडौली के ग्रामीण अस्पताल में ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि, खारापुड़ी के पास यह हादसा तब हुआ जब सड़क पार करते समय एक वैन ने 17 महिलाओं को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद वैन चालक फरार

जानकारी के मुताबिक, पुणे शहर से खाना बनाने के लिए सभी महिलाएं खेड़ तालुका के शिरोली स्थित मंगल कार्यालय जा रही थीं। नासिक जाने वाली लेन पर रात के करीब 11 बजे महिलाएं हाईवे को पार कर रही थी। तभी तेज गति से आ रही वैन ने इन महिलाओं को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद वैन चालक फरार हो गया। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में 3 महिलाओं कि मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 14 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई। उन्हें इलाज के लिए चंडौली के ग्रामीण अस्पताल में ले जाया गया है।

जनवरी में हुई दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हुई थी

इस मामले की जानकारी मिलते ही स्थानिक पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने फरार वैन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले जनवरी महीने के अंतिम दिन ही महाराष्ट्र के पालघर में एक भयंकर सड़क दुर्घटना हुई थी जिसमें 4 लोगों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा था।

Related posts

वाराणसी से वैष्णो देवी की फ्लाइट 2 अप्रैल से डेढ़ घंटे में कटरा पहुंचेगी, सप्ताह में 3 दिन मिलेगी हवाई सुविधा

Live Bharat Times

सुप्रीम कोर्ट से राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई पर कांग्रेस का विरोध, कहा- देश की चेतना को झकझोरा

Live Bharat Times

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी : 2019 से ज्यादा दिव्य और भव्य होगा महाकुंभ मेला 2025

Live Bharat Times

Leave a Comment