Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नसब्रेकिंग न्यूज़भारत

एलन मस्क ने भारत में बंद किए ट्विटर के 2 ऑफिस, जानिए कर्मचारियों को क्या कहा

ट्विटर ने भारत में अपने 3 में से 2 ऑफिस बंद कर दिए हैं। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है। एलन मस्क ने जब ट्विटर को खरीदा तो कंपनी में कई बड़े बदलाव देखने को मिले। कंपनी ने पिछले साल के अंत में भारत में अपने लगभग 200 से अधिक कर्मचारियों में से 90 प्रतिशत से अधिक का छंटनी कर चुकी है। अब जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी ने नई दिल्ली और मुंबई में ऑफिस भी बंद कर दी है।

क्या कहती है रिपोर्ट
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के आधार पर ट्विटर का अब भारत में केवल 1 कार्यालय है। कंपनी बेंगलुरु के दक्षिणी टेक हब में एक कार्यालय का संचालन जारी रखे हुए है। इसमें ज्यादातर इंजीनियर काम करते हैं। ट्विटर के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी है। मस्क ने 2023 के अंत तक ट्विटर को आर्थिक रूप से स्थिर करने के प्रयास के तहत दुनिया भर के कर्मचारियों की छंटनी और कार्यालयों को बंद करने का फैसला किया है। भारत में गूगल जैसी सोशल मीडिया कंपनी लंबे समय से कई योजनाओं पर काम कर रही है। मस्क के नए फैसले बताते हैं कि वह फिलहाल खर्च को कम करने की कोशिशों में लगे हुए हैं।

ट्विटर काफी समय से चर्चा में है
ट्विटर पिछले कुछ वर्षों में भारत में सबसे महत्वपूर्ण प्लेटफार्मों में से एक बन गया है। इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं हो चुकी हैं। भले ही पीएम मोदी के इस पर 86.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं, लेकिन मस्क की कंपनी ने भारत में 2 ऑफिस बंद करने का फैसला किया है। ट्विटर की स्थिति फिलहाल वैसी नहीं है जैसी होनी चाहिए। 44 बिलियन डॉलर के अधिग्रहण के बाद, ट्विटर अपने सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय और लंदन कार्यालय के लिए लाखों डॉलर का किराया देने में विफल रहा है। इस किराए का भुगतान करने के लिए ट्विटर ने अपने सामान की नीलामी भी करवाई है।

Related posts

‘सिर्फ पीएम मोदी के खिलाफ नहीं बल्कि देश के 135 करोड़ नागरिकों…’: गुजरात विधानसभा में BBC के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Live Bharat Times

मुकेश अंबानी का एलान- 5G इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने में Jio की मदद करेगी अमेरिकी कंपनी

Live Bharat Times

आर्थिक कष्टों को दूर करने के लिए इस विशेष उपाय को जरूर करें

Admin

Leave a Comment