Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
अड्डा

राज्यपाल ने ग्रन्थ ‘श्रीगोकर्णपुराणसारः’ के हिन्दी भाषानुवाद का किया लोकार्पण

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन में संस्कृत भाषा के अति प्राचीन ग्रन्थ ‘श्रीगोकर्णपुराणसारः’ के हिन्दी भाषानुवाद का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुराण हमारे भारतीय साहित्य के गौरव ग्रन्थ हैं इसलिए सनातन संस्कृत एवं परम्पराओं के व्यापक प्रचार हेतु यह जरूरी है कि हमारे संस्कृत भाषा के ग्रन्थों को लोक भाषा हिन्दी में उपलब्ध कराया जाय।
इस अवसर पर पुस्तक के सम्पादक एवं गोकर्ण पुराण के महात्म्य को हिन्दी में प्रस्तुत करने वाले नितिन रमेश गोकर्ण ने बताया कि श्रीमद् भागवत महापुराण में गोकर्ण एक पवित्र नाम के रूप में वर्णित है और गोकर्ण महाबलेश्वर की महिमा को समर्पित गोकर्ण पुराण गोकर्ण क्षेत्र से जुड़ी कथाओं का विपुल संकलन है, जो कि गोकर्ण क्षेत्र के आध्यात्मिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराता है। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक ग्रन्थ का प्रथम बार हिन्दी रूपान्तरण करने का प्रयास किया गया है ताकि आम जनमानस इसके सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व को आसानी से समझ सके।


आज के इस पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में व्याकरण विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी के अध्यक्ष प्रो0 राम नारायण द्विवेदी, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रो0 दिनेश कुमार गर्ग, श्री सांगवेद आदर्श संस्कृत महाविद्यालय तामेश्वर नाथ देवरिया संतकबीरनगर के प्राचार्य डा0 हरिद्वार शुक्ल तथा स्वामी जगदीश्वरानंद जी महाराज उपस्थित थे।

Related posts

बेरोजगारी, आसमान छूती महंगाई से ध्यान भटका रहै, इसलिए धार्मिक स्थलों को निशाना बना रही है बीजेपी

Live Bharat Times

कुछ बात अपनेपन की

Live Bharat Times

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री गिरफ्तार : सीएम मान ने कुछ समय पहले की थी बर्खास्तगी, टेंडर और खरीद-फरोख्त में 1% कमीशन वसूला

Live Bharat Times

Leave a Comment