Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

हल्द्वानी : आभार रैली में धामी ने नक़ल विरोधी क़ानून को लाना एक बड़ा कदम बताया

उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित आभार  रैली में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नक़ल विरोधी कानून के बारे में बात करते हुए कहा की हमने जो नकल विरोधी कानून लाया है उसकी कॉपी महाराष्ट्र सरकार ने मांगी है। गुजरात सरकार इसे लागू करने जा रही है और धीरे-धारे सभी प्रदेश इसे लागू करने वाले हैं। समूह ग परीक्षा की चर्चा करते हुए सीएम धामी ने कहा की  वर्ष 2008 में समूह ग की परीक्षा में इंटरव्यू की व्यवस्था खत्म कर दी गई थी, लेकिन यह व्यवस्था पूरी तरह खत्म नहीं हुई थी। सरकार ने फैसला किया है कि समूह ग में इंटरव्यू व्यवस्था पूरी तरह खत्म होगी। जेई पदों के लिए भी साक्षात्कार की व्यवस्था नहीं होगी।यह व्यवस्था सभी तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर लागू होगी।इसके अलावा उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं में साक्षात्कार की व्यवस्था होगी वहां पर न्यूनतम 40% और अधिकतम 70% थी अंक देने की व्यवस्था रहेगी इससे अधिक अंक देने पर संबंधित बोर्ड को उसका कारण भी बताना होगा।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा की विपक्ष को लगता है कि सरकार पर झूठे आरोप लगाकर सत्ता का रास्ता निकाल लेंगे।विपक्ष युवाओं को भड़काने का काम कर रहा है लेकिन विपक्ष की जमीन निकल चुकी है लोग उन्हें पहचान चुके हैं।आभार रैली में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट खिलेंद्र चौधरी समेत नैनीताल और उधम सिंह नगर विधायक के अलावा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Related posts

‘धूम-4’ और ‘रामायण’ के लिए मुझसे नहीं किया गया है संपर्क: रणबीर कपूर

Live Bharat Times

क्रिकेट की दुनिया की सबसे बड़ी संस्था ICC से लाखों का फ्रॉड! अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में हंगामा

Admin

CSIR NAL ने Project Staff पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, MBBS पास करें अप्लाई।

Admin

Leave a Comment