Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लखनऊ : 7 से 9 मार्च तक होली के दौरान नहीं कटेगी बिजली, होली का तोहफा

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेशवासियो रंगो के त्यौहार होली पर तोहफा दिया है। इस साल होली के त्यौहार के दौरान राज्य के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार ने  सात से नौ मार्च तक कटौती मुक्त निर्बाध विद्युत आपूर्ति की घोषणा की है। सीएम योगी आदित्यनाथ की ईक्षा के अनुसार उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लि.की तरफ से होली के अवसर पर सात मार्च की शाम छह बजे से नौ मार्च की सुबह सात बजे तक पूरे प्रदेश में कटौती मुक्त विद्युत आपूर्ति से संबंधित निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

इस विषय पर जानकारी देते हुए यूपीपीसीएल के अध्यक्ष एम देवराज ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस अवधि के दौरान  सबको निर्बाध बिजली प्राप्त हो इसके लिए सभी डिस्काम के अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रबन्ध निदेशकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने डिस्कॉम में कटौती मुक्त निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने हेतु समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर लें। इसके साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि 1912 टोल फ्री नम्बर पर आपूर्ति सम्बन्धी प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। अध्यक्ष ने कहा है कि होली के महत्वपूर्ण पर्व के अवसर पर सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति के प्रकरण में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। सभी वितरण अधिकारी अपने अपने दायित्यों का निर्वहन करें।उन्होंने बताया कि निर्धारित शिड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति प्राप्त हो इसके लिए प्रबन्ध निदेशक अपने स्तर से अभी से प्रभावी मॉनीटरिंग करें तथा वितरण में लगे सभी अधिकारी लगातार सजगता बरतें। एम देवराज ने कहा कि विद्युत आपूर्ति में यदि कहीं कोई स्थानीय स्तर पर समस्या आती है तो उसको तत्काल कम से कम समय में ठीक कर लिया जाए। इसकी व्यवस्था हेतु पूर्व में ही आवश्यक गैंग एवं सामग्री तैयार रहनी चाहिए।

Related posts

Annu Kapoor B’day:तीन शादिया करी, दूसरी पत्नी के रहते पहली से किया अफेयर

Admin

टीचर्स डे पर जानिए। टीचर्स डे मनाने की वजह। क्यों मनाया जाता हे।

Live Bharat Times

अक्टूबर में शरू होने वाली हे ५जी सर्विस। प्रधानमंत्री करेंगे लॉन्च।

Live Bharat Times

Leave a Comment