Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

अगर आप भी गर्मियों में हेयर फॉल से बचना चाहते हैं तो ऐसे करें बालों की देखभाल

समर सीजन में बालों से जुड़ी बहुत सी समस्याएं हो जाती है। समर सीजन में हेयर फॉल भी देखने को मिलता है। इसके पीछे बहुत से कारण होते हैं कभी-कभी चिंता और तनाव की वजह से हेयर फॉल होता है। इसके अलावा बालों में पसीने की वजह से खुजली की समस्या भी देखने को मिलती है। इस वजह से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। समर सीजन में भी बालों को सही देखभाल की जरूरत होती है। अगर आप अपने बालों की ठीक तरीके से देखभाल नहीं करते तो वह बहुत ज्यादा डैमेज हो जाते हैं। आज हम आपके लिए कुछ खास टिप्स लेकर आए हैं। इन्हें फॉलो करके आप अपने बालों को हेल्दी बना पाएंगे।
समर सीजन में बालों में बहुत ज्यादा पसीना पर खुजली हो जाती है। ऐसे में आपको हर 2 दिन के बाद बालों को धोना चाहिए। बालों को धोने के लिए आप माइल्ड शैंपू का उपयोग करें। साथ ही शैंपू में एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर बालों को धोएं। बालों में खुजली की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल तेल में नींबू लगा कर उससे बालों में मसाज करें। ऐसा करने से खुजली और डैंड्रफ की समस्या दूर होगी। हफ्ते में एक बार आप एलोवेरा का भी उपयोग करें। एलोवेरा जेल को बालों में अच्छे तरीके से अप्लाई करें। इसे आधे घंटे तक रहने दें। उसके बाद बालों को धो लें ऐसा करने से भी आपके बालों की स्कैल्प हेल्दी रहेगी। इन सभी नुस्खों को अपनाकर आप अपने बालों को हेल्दी और मजबूत बना पाएंगे।                  दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Related posts

जरूरी खबर: गर्भवती महिलाएं हैं कोरोना का सॉफ्ट टारगेट, समय से पहले डिलीवरी और बच्चे को गंभीर जटिलताओं का खतरा, ऐसे करें परहेज

Live Bharat Times

अनिल कपूर ने साझा की एक बात जो बॉलीवुड के चार दशकों में नहीं बदली है।

Admin

PM मोदी SCO भाषण: हमारे पास हैं कारोबार के 70 हजार ‘पावर हाउस’, मोदी का खुला ऑफर, क्या पाकिस्तान लेगा मदद?

Live Bharat Times

Leave a Comment