Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

WPL क्रिकेट – आज गुजरात जायंट्स का सामना होगा मुंबई ईंडियंस के बीच

वुमन प्रीमियर लीग का आगाज शुरु हो चुका है। लीग की शुरुआत गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच में हो जा रही है। आज शाम महिला क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत हो रही है। आज शाम से दुनिया भर की महिला क्रिकेटर अपना जलवा दिखाती नजर आएंगी।

उद्घाटन मैच गुजरात और मुंबई की टीमों के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में हरमनप्रीत कौर और बेथ मूनी की टीमे आमने सामने भिड़ेंगी। सीजन के ओपनिंग मैच का जश्न मनाने के लिए बॉलीवुड स्टार्स और पंजाबी सिंगर्स परफॉर्म करते नजर आएंगे। मैच में शाम 7 बजे टॉस होगा और मैदान पर असली मैच इसी के साथ शुरू होगा।

गुजरात जायंट्स और देश के सबसे बड़े कारोबारियों की टीम मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर है। यानी दोनों टीमों के मालिक गुजराती हैं। दोनों फ्रेंचाइजी लीग की सबसे महंगी टीमों में शामिल हैं। अडानी ग्रुप ने नीलामी में गुजरात जाइंट्स की टीम को 1289 करोड़ रुपए में खरीदा। जबकि मुंबई की टीम को अंबानी परिवार के रिलायंस ग्रुप ने 912.99 करोड़ में खरीदा। दोनों टीमों के पास महंगे खिलाड़ी भी हैं। साथ ही दोनों के पास दमदार खिलाड़ी हैं, जिनका प्रोफाइल जबरदस्त है।

मुंबई को एक मजबूत टीम का भरोसा है। ईस में हरमनप्रीत कौर की अगुआई में मुंबई इंडियंस की टीम काफी आत्मविश्वास से भरी होगी। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास मुंबई की मजबूत टीम है।

वह एक मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ क्षेत्ररक्षण करना चाहेंगे। गुजरात जाइंट्स की टीम के पास दमदार खिलाड़ियों की कमी नहीं है। कप्तान बेथ मूनी खुद विश्व चैंपियन खिलाड़ी हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को छठी बार वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। अब वह अपनी कप्तानी में गुजरात टीम को चैंपियन बनाने का साहस दिखाएंगी।

Related posts

कोरोना पर बैठक, विपक्ष पर साधा पीएम मोदी की अपील, सीएम उद्धव बोले- भेदभाव न करें, बकाया जीएसटी अब तक नहीं मिला

Live Bharat Times

हरिद्वार : आज होगी राहुल गाँधी के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई

Live Bharat Times

इंदौर में भारत का रिकॉर्ड, वनडे में नंबर 1 बनना तय; पिछले 35 साल में न्यूजीलैंड ने भारत में कभी सीरीज नहीं जीती

Admin

Leave a Comment