Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिषब्रेकिंग न्यूज़

होलिका दहन की पूजा से पहले इन बातों का जरुर रखे विशेष ध्यान

फाल्गुन मॉस की पूर्णिमा तिथि के दिन प्रतिवर्ष होलिका दहन किया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार जो की इस साल 7 मार्च 2023, मंगलवार के दिन पड़ रहा है।  होलिका दहन का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हिन्दू धर्म में इस दिन विधि-विधान के साथ पूजन करने रिवाज है और ऐसा माना जाता है कि होलिका दहन की पूजा करने से व्यक्ति के घर में आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं। होलिका दहन के दिन घर की महिलाएं पहले सुबह होली की पूजा करके आती हैं और उसके बाद रात के समय घर के पुरुष दहन में शामिल होते हैं। लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि होलिका दहन की पूजा करते समय कोई गलती नहीं करनी चाहिए। इसकी वजह से घर में नकारात्मकता प्रवेश कर सकती है। इसलिए पूजा के लिए सही और संपूर्ण पूजन सामग्री के बारे में जानकारी होना बहुत जरुरी है।

  1. होलिका दहन की पूजा से पहले घर में सबसे पहले गणेश भगवान और उसके बाद हनुमान जी और शीतला माता को प्रणाम करना ना भूलें।
  2. होलिका दहन की पूजा के दौरान जरूरी सामग्री जैसे घी का दीपक, फूलों की माला, चावल, पानी, जौं, गेंहू आदि चढ़ाएं।
  3. होलिका दहन के बाद ठंडा पानी अवश्य डालना चाहिए।
  4. होलिका दहन की पूजा के बाद घर आकर होलिका दहन की कथा और आरती जरूर पढ़नी चाहिए।
  5. होलिका दहन पूर्णिमा के दिन होता है और इस दिन अगर कोई महिला पूर्णिमा का व्रत रखती है तो उसे सत्यनारायण भगवान का भी विधि विधान के साथ पूजन करना चाहिए और कथा पढ़नी चाहिए।
  6. होलिका दहन की पूजा के वक्त मन में बुरे विचारों को ना आने दें।
  7. रात में होलिका दहन से पहले स्नान जरूर करना चाहिए।

Related posts

बार बार मुँह सुखना हो सकता है हाई ब्लड प्रेसर के संकेत

Admin

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने कहा- SSR का ब्रह्मास्त्र बॉलीवुड को बर्बाद कर देगा

Live Bharat Times

आषाढ़ मास का पहला व्रत: संकष्टी चतुर्थी 17, इस दिन गणेश जी के कृष्ण पिंगाक्ष रूप की पूजा करने से कष्ट दूर होते हैं।

Live Bharat Times

Leave a Comment