Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

‘धूम-4’ और ‘रामायण’ के लिए मुझसे नहीं किया गया है संपर्क: रणबीर कपूर

रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार रिलीज हो गई है। लंबे समय बाद अभिनेता किसी रोमांटिक फिल्म में नजर आए हैं। उनकी फिल्म एनिमल इस साल अगस्त के महीने में रिलीज हो रही है। इसके बाद वह अपनी नवजात बेटी राहा के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा कि धूम चार और रामायण फिल्में साइन करने की खबर निराधार है। मैंने इनमें से कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। लेकिन मैं आने वाले महीनों में कुछ फिल्मों की स्क्रिप्ट सुनने वाला हूं। मैं अपनी फिल्म एनिमल की रिलीज के बाद अपनी बेटी राहा के साथ वक्त बिताना चाहता हूं, अगर मुझे अपनी बेटी के साथ बिताने के लिए एक साल मिल जाए तो मुझे और भी ज्यादा खुशी होगी। एनिमल और ब्रह्मास्त्र के अलावा मेरे पास और कोई फिल्म नहीं है।

अफवाह यह है कि मुझे यशराज की धूम चार और नितेश तिवारी की रामायण के लिए संपर्क किया गया है। लेकिन यह निराधार है। धूम चार का जवाब तो आदित्य चोपड़ा ही दे सकते हैं। हालांकि मैं निश्चित रूप से धूम चार या ऐसा ही कुछ का हिस्सा बनना पसंद करूंगा।

मिल रही जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर साल के अंत तक ब्रह्मास्त्र 2 की शूटिंग भी शुरू कर देंगे। ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 में जितने भी किरदार थे शिव फिल्म के दूसरे पार्ट यानी ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 देव’ में नजर आएंगे। जिसमें पहले भाग में नंदी की भूमिका निभाने वाले नागार्जुन ही नहीं होंगे क्योंकि वह पहले भाग में शिव की जान बचाते हुए मर जाते हैं। इस बार इस फिल्म में दो नई स्टार कास्ट नजर आएगी। रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर की मां अमृता का किरदार निभाएंगी। एक और बात सामने आई है कि रणबीर के पिता यानी देव की भूमिका ऋतिक रोशन या दीपिका के रियल लाइफ पति रणवीर सिंह निभाएंगे।

Related posts

मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल में नए-पुरानों में बंटी प्रदेश भाजपा।

Admin

ESIC ने Associate Professor ओर Assistant Professor पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, नौकरी पाने का मौका।

Admin

पृथ्वीराज टीजर आउट: रिलीज़ हुआ अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का टीज़र

Live Bharat Times

Leave a Comment