Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

राजस्थान: बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री इस दिन आएंगे उदयपुर! शोभा यात्रा में 30 हजार महिलाएं होंगी शामिल

चैत्र प्रतिपदा से भारतीय नववर्ष शुरू होने वाला है जो 23 मार्च को है। इस मौके पर देशभर में अलग-अलग तरह के कार्यक्रम होंगे। परंतु, इस बार झीलों की नगरी उदयपुर में नव वर्ष कुछ अलग ही अंदाज में मनाया जा रहा है। देश भर में चर्चित या लंबे समय से सुर्खियों में रहने वाले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 23 मार्च को उदयपुर आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, इसके अलावा अलग-अलग शहरों में कार्यक्रम होंगे। उदयपुर की नववर्ष विकास समिति एंव नगर निगम द्वारा कलश यात्रा, शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 30 हजार महिलाएं कलश लेकर निकलेंगी।

कलश यात्रा 3 जगहों से होकर गुजरेगी

बता दें कि यह दूसरी बार होगा जब इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर निकलेंगी। इतना ही नहीं हजारों की संख्या में युवा भी वहां पहुंचेंगे। कार्यक्रम को लेकर बैठक भी आयोजित की गई जिसमें सभी से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की गई। 23 मार्च को शहर के तीन अलग-अलग स्थानों से कलश लेकर महिलाएं निकलेगी, जो नगर निगम टाउन हॉल पहुंचेगी। यहां से सभी महिलाएं दोपहर 2 बजे भव्य शोभायात्रा में शामिल होंगी जो शहर के विभिन्न स्थानों से होकर गांधी मैदान पहुंचेगी। गांधी मैदान में बागेश्वर धाम बाबा का भव्य पंडाल सजाया जाएगा, जिसमें धीरेंद्र शास्त्री बाबा अपने अनुयाइयों तक अपना संदेश पहुंचाएंगे।

शोभा यात्रा में शामिल होंगे आम लोग और संत!

यहीं नहीं युवा संगम का आयोजन मोहन लाल सुखदिया विश्वविद्यालय (MLSU) के अतिथि गृह में किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता आनंद प्रताप ने 100 युवाओं से भारतीय नववर्ष जुलूस में शामिल होने का और इसे सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाने का अनुरोध किया। इसके अलावा उदयपुर संभाग के विभिन्न संतों से भी इस शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की गई। शोभायात्रा में आम जनता के अलावा विभिन्न संत भी अपनी भूमिका निभाएंगे।

Related posts

UPTET Exam: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, अगली परीक्षा में एडमिट कार्ड दिखाकर सरकारी बसों में कर सकेंगे सफर

Live Bharat Times

Budget 2022: बजट में डिजिटल यूनिवर्सिटी और 60 लाख नई नौकरियों का दिया गया वादा, देखें कैसा है छात्रों का रिएक्शन

Live Bharat Times

अहमदाबाद में टीम इंडिया ने खेली होली, सोशियल मीडिया पे फोटो आए सामने

Live Bharat Times

Leave a Comment