Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ और ‘नाटू-नाटू’ ने रचा इतिहास तो सोशल मीडिया पर हुई बधाइयों की बौछार, PM मोदी और CM केजरीवाल ने भी कही यें बात

भारतीय सिनेमा जगत के लिए सोमवार का दिन बहुत ही गर्व का दिन है। क्योंकि संपूर्ण रूप से भारत में बनी दो फिल्मों ने अलग-अलग केटेगरी में ऑस्कर अवार्ड अपने नाम किया है। एसएस राजामौली की फिल्म ‘RRR’ के ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग ने 95वें अकेडमी अवॉर्ड्स में इतिहास रच दिया। ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर जीता है। वहीं, भारतीय फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए ऑस्कर अवार्ड से नवाजा गया है। जिस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डॉक्युमेंट्री और RRR की पूरी टीम को बधाई दी है।

आपने हर भारतीय को गौरवान्वित किया: केजरीवाल

बतां दे कि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दो ट्वीट किये। पहले ट्वीट में सीएम केजरीवाल ने कहा कि, ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को ऑस्कर जीतने पर डॉक्युमेंट्री फिल्म की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। आपने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। इसके साथ ही दूसरे ट्वीट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि, बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए ‘नाटू-नाटू’ के ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर ‘RRR’ फिल्म की पूरी टीम को बधाई। भारतीय फिल्म जगत के साथ पूरे देश के लिए ये गर्व का पल है।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी दी बधाई

‘नाटू नाटू’ और भारतीय फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को ऑस्कर मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी और कहा कि इंडिया को इस जीत पर गर्व है। इसके साथ ही आलिया भट्ट, अजय देवगन और कंगना रनौत समेत बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने भी ऑस्कर जीतने पर ‘RRR’ की टीम और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की टीम को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा की यह भारत के लिए गर्व का क्षण है। ‘नाटू नाटू’ की पॉपुलैरिटी ग्लोबल हो गई है। यह एक ऐसा गाना है, जिसे आने वाले कई साल तक याद रखा जाएगा।

Related posts

टाटा मोटर्स ईवी कारोबार में हिस्सेदारी बेचकर एक अरब डॉलर जुटाएगी

Live Bharat Times

देखिए Video, Pakistan की जीत की भविष्यवाणी MS Dhoni ने 5 साल पहले ही कर दी थी

Live Bharat Times

दिल्ली मर्डर केस अपडेट्स कोर्ट ने फैसला सुनाया कि फॉरेंसिक लैब 5 दिनों के भीतर आरोपी आफताब का ड्रग टेस्ट करेगी।

Admin

Leave a Comment