Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान: मंगलवार को कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश, बिजली गिरने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में एक भार फिर मौसम ने करवट बदली है। राज्य के दौसा, अलवर, भरतपुर, और सीकर में कई स्थानों पर मंगलवार को ओलावृष्टि और बिजली गिरने के साथ तेज बारिश हुई। इसके साथ ही मौसम विभाग ने भी पूर्वानुमान करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटे में राज्य में मौसम का मिजाज बदलेगा और विविध जिलों के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है।

कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज हिमालय के कई हिस्सों में सक्रिय होगा और इसका असर अगले दो दिनों तक बना रहेगा। जिससे राज्य के जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर सहित कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, कई जगहों पर ओले भी गिर सकते है।

बिजली की चपेट में मासूम बच्ची की मौत

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले समय में बारिश और बूंदाबांदी से प्रदेश के तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इधर बदलते मौसम ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। मौसम में आए इस बदलाव से फसलों में रोग और कीट लगने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, सिकंदरा क्षेत्र के रानोली गांव में तेज हवा और बारिश के कारण बिजली गिरने से एक 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी। इसके साथ ही एक महिला भी झुलस गई, जिसका इलाज जिला अस्पताल में हाल चल रहा है।

राजधानी जयपुर में झमाझम बारिश हुई

वहीं, सीकर के अजीतगढ़ इलाके में बिजली गिरने से एक मकान में दरारें पड़ने की खबर भी सामने आई हैं। हालांकि इस घटना में किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई। राज्य के भरतपुर और अलवर जिलों में मंगलवार को तेज बारिश हुई और राजधानी जयपुर में भी कई इलाको में रात के समय झमाझम बारिश हुई थी।

Related posts

IND Vs NZ T20 / अर्शदीप कब सीखेंगे? उन्होंने आखिरी ओवरों में रन लुटाने के मामले में शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया

Admin

CM योगी के काफिले में सांड घुसा, सुरक्षा में चूक

Live Bharat Times

यूक्रेन युद्ध के मास्टरमाइंड और ‘पुतिन का ब्रेन’ कहे जाने वाले दुगिन की बेटी की हत्या

Live Bharat Times

Leave a Comment