Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

राजस्थान: भाजपा का आज भरतपुर में उग्र विरोध प्रदर्शन, भीड़ जुटाने घर-घर जाकर पीले चावल बाट़े, छात्रों को भी किया आमंत्रित!

भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज राजस्थान के भरतपुर स्थित मिनी सचिवालय पर धरना प्रदर्शन और घेराव करेगी. जिला भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन का मकसद ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को लाकर ताकत दिखाना है। और विविध समस्याओं, मुद्दो पर राज्य की कांग्रेस सरकार को घेरना है। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को लाने की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल ने भाजपा पदाधिकारियों को सौंपी है।

भाजपा ने इस हुल्लड़बाजी प्रदर्शन में 15 से 20 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन को प्रचारित करने के लिए मंगलवार को भरतपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता उदय सिंह के नेतृत्व में एक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। भाजपा के नेता उदय सिंह ने गांव में हर घर जाकर लोगों को पीले चावल दिये थे और विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का न्यौता दिया था।

छात्रों को भी आमंत्रित किया 

दरअसल, भरतपुर के ग्रामीण इलाकों में अगर कोई शादी या अन्य समारोह का आयोजन किया जाता है तो लोगों आमंत्रित करने के लिए पीले चावल देने का रिवाज है। इसी परंपरा का पालन करते हुए भाजपा नेता उदय सिंह गांव में घर-घर जाकर लोगों को पीले चावल बांटे और विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का न्यौता दिया था। दूसरी तरफ, भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी सभी कोचिंग सेंटर और कॉलेज पहुंचे थे और छात्रो को इस उग्र प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।

Related posts

देश प्रदेश के सभी आरटीआई कार्यकर्ता व पत्रकार बाड़मेर की ओर कूच करो

Live Bharat Times

बिहार: NDA 202 सीटों पर आगे, जीत के 5 सबसे बड़े निर्णायक कारण

Live Bharat Times

दिल्ली का मौसम: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी

Live Bharat Times

Leave a Comment