Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

वाराणसी : सीएम योगी शुक्रवार पहुंचेंगे वाराणसी, लेंगे जायजा पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 मार्च शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित वाराणसी दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए होगा। सीएम योगी शुक्रवार को शाम चार बजे के करीब वाराणसी पहुंचेंगे और फिर विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे। समीक्षा के दौरान सीएम पुलिस अधिकारीयों के साथ शहर में लगने वाले जाम की समस्या के समाधान के लिए किये जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पीएम मोदी के हाथों लोकार्पित और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं कीशाम को सर्किट हाउस में समीक्षा करेंगे। वाराणसी में पीएम मोदी के हाथों लगभग 25 प्रॉजेक्ट का  लोकार्पण और शिलान्यास  कराया जाएगा जो की कुल मिलकर 1400 करोड़ रुपए के हैं।जिसकी तैयारियों का मीटिंग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही सीएम कार्यक्रम को फाइनल रूप देंगे। फिर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की जाने वाली जनसभा स्थल का भी दौरा करेंगे। फिर देर रात मुख्यमंत्री परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे और इसके पूर्व वह पार्टी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मीटिंग कर तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।

इसके अलावा सीएम योगी के अध्यक्षता में ही राष्ट्रिय राजधानी क्षेत्र के तरह ही प्रस्तावित वृहद बनारस परिक्षेत्र की रूपरेखा भी निर्णय लिया जाएगा। ऐसा कयास लगाया जा रहा है की मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे पर उनके साथ कई विभागों के प्रमुख अधिकारी भी आ सकते हैं। इसमें वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़ और प्रयागराज मंडल के करीब 14 जिलों को मिला कर कलस्टर के मुताबिक विकास की योजना बनाई जाएगी।

Related posts

फिल्म विक्रम वेदा में राधिका आप्टे की एंट्री पर बोले निर्देशक

Live Bharat Times

सीसीएल भर्ती 2022 – सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अपरेंटिस पदों के लिए भर्ती, जानिए जानकारी सम्पूर्ण एक बार में।

Live Bharat Times

चीन 8 जनवरी से अपने विदेशी आगमन संगरोध को समाप्त कर देगा: रिपोर्ट

Admin

Leave a Comment