Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

BJP:इस महीने पीएम नरेंद्र मोदी जाएंगे अमेरिका! चीन से निपटने के तरीकों पर हो सकती है चर्चा, जानें पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल जून महीने में अमेरिका का दौरा कर सकते है। इस मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन उनकी मेजबानी करेंगे और मोदी के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन भी किया जाएगा। एक न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विश्व योग दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद वे शिकागो में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

मई में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली क्वॉड बैठक में भी मोदी-बाइडेन की मुलाकात होगी

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले मई महीने में ऑस्ट्रेलिया में क्वॉड बैठक का आयोजन होने वाला है, जिसमें मोदी और बाइडेन की मुलाकात होगी। क्वाड की बैठक में जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भी मौजूद रहेंगे। वहीं, जी20 शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में होने जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसमे बाइडेन भी शामिल होंगे। पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बीच भारत और अमेरिका में कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। सीमा पर चीन की रणनीति को देखते हुए यह दौरा अहम होता जा रहा है। बैठक में चीन से निपटने के तरीकों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

पांच बार मिल चुके हैं मोदी और बाइडेन

इससे पहले पीएम मोदी पांच बार बाइडेन से मिल चुके हैं। पहली मिटिंग सितंबर, 2021 में अमेरिका में हुई थी। इसके बाद व्हाइट हाउस में दोनों नेताओं ने 90 मिनट तक बातचीत की। अक्टूबर में इटली में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन में भी मोदी और बिडेन मिले थे। फिर अगली मुलाकात मई, 2022 में क्वॉड समिट में हुई थी। इसके बाद वे जून, 2022 में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान जर्मनी में मिले थे। आखिरी बार पिछले साल नवंबर में इंडोनेशिया के बाली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में मोदी और बाइडेन मिले थे। अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद बाइडेन का यह तीसरा राजकीय रात्रिभोज होगा।

Related posts

उत्तराखंड के केदारनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, दो पायलट सहित सात लोगों की मौत।

Admin

महाराष्ट्र- बीजेपी और शिवसेना शिंदे गुट की मुंबई में आज साम को आशीर्वाद यात्रा होगी शुरु

Live Bharat Times

नीरज चोपड़ा, डायमंड लीग : ‘गोल्डन बॉय’ ने कमबैक में रचा इतिहास

Live Bharat Times

Leave a Comment