Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

अगर आप भी अपनी त्वचा को ग्लोइंड बनाना चाहते हैं तो इन चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें

हर महिला अपनी त्वचा को आकर्षक और चमकदार बनाना चाहती है। इसके लिए वह बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करती है। साथ ही धूल और पोलूशन से भी अपनी त्वचा का बचाव करती है। धूल और पोलूशन की वजह से हमारी त्वचा पर इफेक्ट पड़ता है। लेकिन पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी हमारी त्वचा डैमेज हो सकती है। स्किन से जुड़ी अनेक समस्याएं हो सकती है। इसलिए आपको अपने डाइट पर भी ध्यान देना चाहिए। त्वचा के लिए विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन सी और विटामिन डी बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि हेल्दी त्वचा के लिए आपको किन चीजों का सेवन करना चाहिए।
त्वचा के दाग धब्बों को दूर करने के लिए विटामिन के युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप पालक और पत्ता गोभी जैसी हरि चीजों को अपने डाइट में शामिल करें। इसके अलावा आप पपीते का फेस पैक भी चेहरे पर लगा सकते हैं। विटामिन ई के लिए आप सनफ्लावर के बीच और बादाम का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा बादाम के तेल से चेहरे पर मसाज भी कर सकते हैं। साथ ही विटामिन सी युक्त फलों को अपने डाइट में शामिल करें। इसके लिए आप आंवला, अंगूर और नींबू को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप संतरे के छिलके के साथ शहद का इस्तेमाल करके फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं। विटामिन डी के लिए आप रोजाना 10 मिनट के लिए धूप में जरूर बैठें। इसके अलावा आप दूध और मछली जैसी चीजों को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Related posts

भारत में तीन लाख नई नौकरियां देगी Apple! रिटेल स्टोर्स पर रखेगी नजर

Live Bharat Times

50 किमी, 16 सीटें: पीएम मोदी ने गुजरात का अब तक का सबसे लंबा रोड शो होस्ट किया

Admin

एलन मस्क ने भारत में बंद किए ट्विटर के 2 ऑफिस, जानिए कर्मचारियों को क्या कहा

Admin

Leave a Comment