Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

राजस्थान: 50 लोगों के उपवास में खाया भगर, अचानक फूड पॉइजनिंग होने से बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती

राजस्थान के जैसलमेर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जैलसमेर में फूड पॉइजनिंग के चलते 50 लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। बीमार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन लोगों को दस्त और उल्टी की शिकायत थी। हाल सभी मरीजों का जैसलमेर के एक अस्पताल में चल रहा है।

भगर खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

इस घटना के बाद स्थानिक आरोग्य विभाग और पुलिस भी अस्पलात पहुंची थी। बताया जा रहा है कि कई लोगों ने व्रत के दौरान भगर खा लिया था। भगर खाने के बाद ही सभी लोगों की तबीयत अचानक खराब होने लगी थी। इन लोगों को दस्त और उल्टी की शिकायत हुई थी। शिकायत के बाद इलाज के लिए फौरन सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुरू हुई मामले की जांच 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले में फूड इंस्पेक्टर प्रवीण चौधरी ने अधिक जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि, उपवास के दौरान मरीजों ने भगर खा लिया था। भगर बनाने वाली कंपनी का नाम भी मरीजों ने बताया है। जिसके आधार पर इस मामले की जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि घटना सामने आने के बाद विक्रेताओं को तुरंत इसे बेचने से मना किया गया है। आगे सैंपल की जांच की जाएगी और उन्हें नष्ट किया जाएगा। इसके साथ योग्य कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।

Related posts

घर की नेगेटिविटी को दूर करने के लिए मुख्य द्वार पर ये उपाय जरूर करें

Live Bharat Times

भारत में कोरोना का नया वेरिएंट मिलने की चर्चा से होश उड़ गए, जानें कितना खतरनाक है XE वेरिएंट?

Live Bharat Times

अडानी समूह के शेयरों में अब उलटफेर का खतरा, संकेतक से पता चलता है

Live Bharat Times

Leave a Comment