Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बीकानेर – पुलिस की ही पिस्टल से पुलिस पर गोली चलाई

बीकानेर – राजस्थान पुलिस जहाँ पुरे एक्सन मोड में है वहीँ गैंगस्टर भी कहीं ना कहीं बचके भागने की कोसिस में हैं l ऐसा ही माज़रा देखने को मिला बीकानेर में जहाँ सैरुणा थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर और पुलिस के बीच गुरुवार देररात को मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश को ट्रोमा सेंटर लाया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि जेएनवीसी थाने का हिस्ट्रीशीटर दीपेन्द्र उर्फ दीपू को पुलिस टीम सैरुणा थाना क्षेत्र से लेकर बीकानेर आ रही थी। इसी दौरान बीच  रास्ते में बदमाश ने पुलिस की पिस्तौल छीन ली और पुलिस कर्मचारियों पर फायर कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की। पुलिस और बदमाश के बीच फायरिंग हुई। पुलिस ने बदमाश दीपेन्द्र के पैर पर गोली मार कर काबू में किया। मुठभेड़ के दौरान किसी पुलिसवाले को गोली नही लगी और बदमाश को धर लिया गया l

Related posts

आज होगी डब्ल्यूपीएल की नीलामी, 409 महिला खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी

Admin

ड्रोन स्टार्टअप आईपीओ ने 10 दिन में दोगुना किया पैसा:…

Admin

इश्क छुपता नहीं छुपाने से… आखिरकार ऋषभ से मिलने पहुंची उर्वशी! तस्वीर हुई वायरल

Admin

Leave a Comment