Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

दिल्ली का मौसम: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी

दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम सुहावना हो गया। बता दें कि लक्ष्मी नगर, आईटीओ, मंडी हाउस, जोर बाग, लाजपत नगर और उत्तरी दिल्ली में हल्की बारिश हुई।

इससे पहले, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कंझावला, मुंडका, जाफरपुर, नजफगढ़, पालम, गुरुग्राम, मानेसर, हांसी, महम, रोहतक और भिवानी सहित दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और 20-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया।

मौसम कार्यालय ने कहा कि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे राष्ट्रीय राजधानी में सापेक्ष आर्द्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गई।

इस के पहले इस सप्ताह दिल्ली में सोमवार शाम तेज बारिश हुई थी। मौसम के इस अचानक बदलाव के कारण तभी से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के तापमान में गिरावट आई है। इस के पहले रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई थी।

Related posts

यूपी विधानसभा चुनाव: जेपी नड्डा की गोरखपुर में जनता से अपील, ‘न जाति पर और न ही पात पर, बीजेपी के काम पर वोट दें’

Live Bharat Times

केदारनाथ यात्रा : अप्रैल से हो सकती है हेली सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग,9 कंपनियों का होगा चयन

Live Bharat Times

भोपाल। रबी फसल की बोवनी के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध: सीएम शिवराज सिंह चौहान

Live Bharat Times

Leave a Comment