Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिषब्रेकिंग न्यूज़

महा अष्टमी के दिन इन कामों से मां दुर्गा पूरी करती है मनोकामना

इस समय मां की पूजा आराधना करने के लिए चैत्र नवरात्री चल रही है आज महा अष्टमी है। नवरात्री के आठवें  दिन  को महाअष्टमी या दुर्गा अष्टमी के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के आठवे स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है की अष्टमी के दिन मां की सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इस दिन किए जाने वाले व्रत , जप , अनुष्ठान और पूजा से अनंत फल की प्राप्ति होती है।  मां का यह स्वरूप ममता की मूरत होता है। इस स्वरूप की पूजा करने से सारे बिगड़े काम बन जाते हैं।  आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे के मां को क्या अर्पण करने से मां खुश होती है और मनोकामना पूरी करती है।

1 )माला :
इस दिन मां को लॉन्ग की माला या लाल गुलाब की माला जरूर पहनाएं।  ऐसा करने से मां अंबे सभी कष्टों को दूर करके मनोकामना पूरी करती है।

2 )लाल चुनरी :
चैत्र नवरात्री की अष्टमी के दिन मां को लाल चुनरी अवश्य पहनाएं और उस चुनरी में सिक्के और बताशे जरूर रखें। इससे मां खुश होती है और सभी मनोकामना पूरी करती है।

3 )कन्या भोज:
अष्टमी के दिन कन्या पूजन भी किया जाता है।  इस दिन कन्या पूजन के साथ साथ 9 कन्याओं को उनके पसंद का भोजन कराना चाहिए।  भोजन के बाद उन्हें लाल रंग की भेट दें या लाल रंग की माता की चुनरी दें।  ऐसा करने से माता की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है।

4 )तुलसी के पास दीपक जलाएं :
चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के दिन तुलसी के पास नौ दीपक जलाएं।  इसके बाद उनकी परिक्रमा भी करें।  ऐसा करने से सारे रोग – दोष का नाश होता है।

ध्यान रखें :
नवरात्री शुरू होने से पहले घर को अच्छी तरह से साफ़ करें।  नवरात्री में लहसुन , प्याज या कोई भी तामसिक चीजे नहीं खानी चाहिए। इन दिनों घर में पूजा पाठ का माहौल बना रहना चाहिए।  रोज मां की आरती करें और प्रसाद बाटें। नवरात्री में काले रंग के कपड़े पहनकर पूजा नहीं करनी चाहिए।

 

Related posts

WPL 2023: IPL के बाद WPL के टाइटल राइट्स भी TATA ने हासिल कर लिए

Live Bharat Times

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे विजय देवराकोंडा, ईडी ने जारी किया समन

Live Bharat Times

IPL के हर सीजन में बिके सबसे महंगे खिलाड़ी, देखें शरुआतसे लेकर अबतकका लिस्ट

Admin