Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

सामंथा प्रभु ने किया बड़ा खुलासा, परिवार ने फिल्म पुष्पा में आइटम सोंग करने से किया था मना

साउथ इंडस्ट्रीज की जानी मानी एक्ट्रेस समांथा प्रभु अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान, सामंथा ने परिवार के सदस्यों के विरोध के बारे में खुलकर बातचीत की जब उन्हें ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा के हिट गीत ‘ऊ अंटावा’ की पेशकश की गई थी। सामंथा ने कहा, ‘उस समय मेरा तलाक नागा चैतन्य के साथ फाइल किया जा रहा था और जब मुझे पुष्पा में एक आइटम सॉन्ग ऑफर किया गया तो मेरे शुभचिंतकों और परिवार के सदस्यों ने मुझे इसके खिलाफ सलाह दी थी। लेकिन इस वक्त मैं घर पर अकेले नहीं बैठना चाहती थी। जिसके चलते मैंने लाख आपत्तियों के बावजूद इस गाने को करने का फैसला किया।

यहां तक ​​कि मेरे सपोर्ट पिलर जैसे दोस्तों ने भी मुझे ये गाना न करने की सलाह दी थी। मैंने सोचा, मुझे क्या छुपाना है? मैंने कुछ गलत नहीं किया। मैं एक अपराधी की तरह क्यों रहूं? मैंने अपनी शादी बचाने की 100 प्रतिशत कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसलिए, जो मैंने किया ही नहीं है उसके लिए मुझे सजा क्यों दी जाए?’

गौरतलब है कि यह गाना समांथा के करियर का टर्निंग प्वाइंट बना। इस गाने के जरिए समांथा को नई पहचान मिली। जबकि कई लोगों का ये भी मानना ​​है कि सामंथा और नागा चैतन्य के बीच का रिश्ता इस गाने की वजह से पहले से ज्यादा खराब हो गया था। लंबे संघर्ष के बाद सामंथा और नागा चैतन्य ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया। साउथ के इस पावर कपल के रिश्ते टूटने की एक वजह फिल्म पुष्पा का आइटम सॉन्ग भी माना जाता है। हालाँकि इस गाने से सामंथा को पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ा, लेकिन यह उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ बन गया।

Related posts

पर्यावरण को बचाने के लिए करोड़ों की कंपनी दान कर दी, जाने क्या है मामला।

Live Bharat Times

Gujarat assembly election 2022: BJP की पहली लिस्ट में 160 नाम, हार्दिक को विरमगाम, तो रविंद्र जडेजा की पत्नी को जामनगर नॉर्थ से टिकट

Live Bharat Times

पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल भाजपा में शामिल हो गए

Leave a Comment