Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
राज्य

चित्तोड़गढ़ – बच्चो के साथ हैवानियत करने वाले को फांसी

चित्तोड़गढ़ – देश में बढ़ते लेंगिक अपराधो के बीच कोर्ट ने एक अपराधी को फांसी की सजा सुनाई है lचित्तौडग़ढ़ ने विवाह समारोह में आई तीन साल की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या कर शव कुएं में डालने के आरोपी को दोषी करार देते हुए मृत्युदण्ड से दण्डित किया है। जानकारी के मुताबिक भीलवाड़ा जिले के एक व्यक्ति ने 22 अप्रेल 2022 को बस्सी थाने में रिपोर्ट दी कि वह अपने रिश्तेदार की बेटियों के विवाह समारोह में बस्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में परिवार सहित आया हुआ था। वहां प्रार्थी सोया हुआ था और पास में ही उसकी तीन साल की बेटी सोई हुई थी। लेकिन सुबह नींद खुली तो बच्ची नहीं मिली। दो युवकों ने प्रार्थी को बताया कि उसकी पुत्री को भीलवाड़ा जिले के बीगोद थानान्तर्गत किशनपुरा निवासी रमेश पुत्र नानूराम धाकड़ नदी के रास्ते पर ले जा रहा था। प्रार्थी व विवाह समारोह में मौजूद लोगों ने रमेश से पूछताछ की तो वह गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में उसने बलात्कार के बाद बच्ची की हत्या कर शव कुएं में डालने की बात स्वीकार की।अपराधी ने उस से पहले एक बच्चे का गुप्तांग काट खाया था l

Related posts

उत्तराखंड बस हादसा : बस में फंसे घायल यात्री ने दी सूचना तो सिहर उठे साथी, 300 मीटर नीचे खाई में बिखरे पड़े थे चीथड़े

Live Bharat Times

दिल्ली-गरमी की सिजन शुरु, स्मोग से अभी राहत मिलना बाकी, 5 दिनों में असर हो सकता है कम

Admin

यूपी चुनाव 2022: आज लखनऊ में जेडीयू की अहम बैठक, यूपी की लड़ाई में अकेले जाने का ऐलान करेगी पार्टी! सीटों की घोषणा और उम्मीदवारों के नाम

Live Bharat Times