Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

आईपीएल में आज पंजाब बनाम कोलकाता और शाम को लखनऊ और दिल्ली की होगी टक्कर

चंडीगड़-इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में आज 1 अप्रैल को 2 मैच खेले जायेंगे। पहला मैच दोपहर 3:30 बजे शिखर धवन की पंजाब किंग्स और नीतीश राणा की कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मोहाली के पीसीए आई एस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। शाम को केएल राहुल की लखनऊ सुपरजायंट्स और डेविड वॉर्नर की दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा। यह मैच एकाना स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम लखनऊ में खेला जाएगा। बता दे कि नीतीश राणा की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने टूर्नामेंट में 2 खिताब जीते हैं। 15 में से 7 सीजन में टीम प्लेऑफ में पहुंची और तीन बार फाइनल भी खेला। पिछले सीजन टीम 14 में से 6 ही मैच जीत सकी। आईपीएल को लेकर लोगो में काफी क्रेज देखने को मिलता है। बता दे बीते दिन गुजरात टाइटंस ने चेन्नई को 5 विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने 179 रनो का लक्ष्य दिया था जिसे गुजरात ने 19.2 ओवरों में ही हासिल कर जीत हासिल की।

Related posts

इशान किशन बने दुनिया के सबसे तेज दोहरे शतक वीर

Admin

सौरव गांगुली ने मुझे आईपीएल फाइनल देखने के लिए दो बार फोन किया, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का दावा

Live Bharat Times

Sports:INDvsAUS:आज विशाखापट्टनम वनडे में स्मिथ के पास यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने का है मौका, भारत के खिलाफ ऐसा रहा रिकॉर्ड

Live Bharat Times