Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नसब्रेकिंग न्यूज़

सेंसेक्स 85 अंक की तेजी के साथ 59191 पर खुला

भारतीय बाजार के लिए आज मिले-जुले संकेत हैं। कल महावीर जयंती के अवसर पर बंद रहने के बाद आज ग्रीन जोन में बाजार खुल गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सेंसेक्स 85 अंक बढ़कर 59191 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में निफ्टी 23 अंक की बढ़त के साथ 17421 के स्तर पर खुला।

मंदी की आशंका के चलते कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। इसके मुकाबले सोने में जोरदार तेजी देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोना करीब 3 फीसदी बढ़कर 2038 डॉलर पर पहुंच गया। जबकि क्रूड में भी मजबूती देखने को मिली है।

बाजार के जानकारों का कहना है कि जब तक निफ्टी 17200 के सपोर्ट स्तर से ऊपर रहेगा, बाजार में तेजी जारी रहने की संभावना है। 17500 पर बढ़त के लिए रेजिस्टेंस देखा जा सकता है। अगर निफ्टी इस बैरियर को तोड़ता है तो इसमें फिर से तेजी देखने को मिल सकती है।

Related posts

राजस्थान: 3000 करोड़ की इस योजना के लिए एक-दूसरे से भिड़े कांग्रेस के ही दो नेता! जानें पूरा मामला

Live Bharat Times

RCB vs LSG / शर्मनाक हार के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुआ RCB का यह खिलाड़ी, लोगों ने की संन्यास की मांग

Live Bharat Times

दो बार मैं टीम को फाइनल तक ले गया, लेकिन मुझे असफल कप्तान माना गया: विराट कोहली

Live Bharat Times